भारत

NEET-UG में शामिल हुए उन अभ्यर्थियों की दोबारा परीक्षा 23 जून को होगी, जिन्हें परीक्षा में ग्रेस या पूरक अंक मिले थे

मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) में शामिल हुए उन सभी एक हजार 563 अभ्यर्थियों की दोबारा परीक्षा 23 जून को होगी, जिन्हें परीक्षा में ग्रेस या पूरक अंक मिले थे। आज जारी एक अधिसूचना में, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने कहा कि वह शीघ्र ही एक सार्वजनिक सूचना जारी करेगी और इन उम्मीदवारों से ईमेल के माध्यम से भी संपर्क करेगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उन्हें आधिकारिक सूचना प्राप्त हो। एनटीए ने कहा है कि दोबारा परीक्षा का निर्णय एनटीए की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की रिपोर्ट पर उच्‍चतम न्‍यायालय की टिप्पणी के अनुसार लिया गया है, सभी एक हजार 563 छात्रों को दिए गए अनुग्रह या पूरक अंक वापस ले लिए गए हैं।

इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट-यूजी परीक्षा के पेपर कथित तौर पर लीक होने की बात से इनकार किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नीट परीक्षा में कोई भ्रष्टाचार नहीं है। आज नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने नीट मुद्दे पर उच्‍चतम न्‍यायालय के फैसले का स्वागत किया। नीट परीक्षा में कथित विसंगतियों पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी पैदा करने के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने छात्रों और अभिभावकों को आश्वासन दिया कि केंद्र उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

10 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

10 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

10 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

10 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

10 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

10 घंटे ago