राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ), सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय इस प्रेस नोट में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए वार्षिक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के अनंतिम अनुमान (पीई) और 2023-24 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के लिए जीडीपी के तिमाही अनुमानों के साथ-साथ स्थिर (2011-12) और वर्तमान दोनों कीमतों पर जीडीपी के व्यय घटकों के संबंधित अनुमान जारी कर रहा है।
वर्ष 2021-22, 2022-23 और 2023-24 के लिए आर्थिक गतिविधि के प्रकार और सकल घरेलू उत्पाद के व्यय घटकों के आधार मूल्यों पर सकल मूल्य संवर्धन (जीवीए) के साथ सकल/शुद्ध राष्ट्रीय आय और प्रति व्यक्ति आय का अनुमान स्थिर (2011-12) और वर्तमान कीमतें विवरण 1 से 4 में दी गई हैं।
मुख्य बातें:
वार्षिक अनुमान और वृद्धि दर
वास्तविक जीडीपी या स्थिर मूल्यों पर जीडीपी वर्ष 2023-24 में ₹173.82 लाख करोड़ के स्तर पर पहुंचने का अनुमान है, जबकि वर्ष 2022-23 के लिए जीडीपी का पहला संशोधित अनुमान (एफआरई) ₹160.71 लाख करोड़ है। 2023-24 के दौरान वास्तविक जीडीपी में वृद्धि दर 2022-23 के 7.0% की तुलना में 8.2% होने का अनुमान है। नाममात्र जीडीपी या वर्तमान मूल्यों पर जीडीपी वर्ष 2023-24 में ₹295.36 लाख करोड़ के स्तर पर पहुंचने का अनुमान है, जबकि 2022-23 में यह ₹269.50 लाख करोड़ रही थी। इस तरह यह 9.6% की वृद्धि दर दर्शाता है।
2023-24 की चौथी तिमाही में वास्तविक जीडीपी या स्थिर कीमतों पर जीडीपी ₹47.24 लाख करोड़ होने का अनुमान है, जबकि 2022-23 की चौथी तिमाही में यह ₹43.84 लाख करोड़ थी, जो 7.8% की वृद्धि दर दर्शाती है। 2023-24 की चौथी तिमाही में नाममात्र जीडीपी या वर्तमान कीमतों पर जीडीपी ₹78.28 लाख करोड़ होने का अनुमान है, जबकि 2022-23 की चौथी तिमाही में यह ₹71.23 लाख करोड़ थी, जो 9.9% की वृद्धि दर प्रदर्शित करती है।
2023-24 की चौथी तिमाही में वास्तविक जीवीए ₹42.23 लाख करोड़ होने का अनुमान है, जबकि 2022-23 की चौथी तिमाही में यह ₹39.74 लाख करोड़ थी, जो 6.3% की वृद्धि दर दर्शाती है। 2023-24 की चौथी तिमाही में नाममात्र जीवीए ₹70.97 लाख करोड़ रहने का अनुमान है, जबकि 2022-23 की चौथी तिमाही में यह ₹65.74 लाख करोड़ था, जो 8.0% की वृद्धि दर दर्शाता है।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…