क्षेत्रीय संपर्क योजना – उडे देश का आम नागरिक -आर. सी. एस. उडान के आज आठ वर्ष पूरे हो गये हैं। नागर विमानन मंत्रालय ने 21 अक्टूबर 2016 को इस योजना का शुभारंभ किया था। उडान योजना देश के ऐसे क्षेत्रों में यात्रा सुधार पर केंद्रित है जहां हवाई वायु यातायात संचालित नहीं हो रहा था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसके अंतर्गत 27 अप्रैल 2017 को पहली विमान सेवा का उद्धाटन किया था।
योजना के शुभारंभ के बाद से, 600 से अधिक उड़ान मार्गों का संचालन किया गया है और एक करोड़ चौवालीस लाख से अधिक यात्रियों ने यात्रा की है। इससे हवाई यात्रा सुविधा बढ़ाने में योजना की सफलता का पता लगता है। यह योजना अब तक देश भर के 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जोड़ चुकी है। योजना के अंतर्गत पूर्वोत्तर क्षेत्र में दो हेलीपोर्ट के अलावा दस हवाई अड्डे भी चालू किये गये हैं। उड़ान योजना न केवल टियर-2 और टियर-3 शहरों को दूरदराज तक कनेक्टिविटी प्रदान कर रही है, बल्कि पर्यटन क्षेत्र में प्रमुख योगदान दे रही है। यह योजना हवाई कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय विकास को गति देकर कई हवाई अड्डों के लिए गेम चेंजर बन गई है।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…