अंतर्राष्ट्रीय

मालदीव के राष्ट्रपति ने देश में भारत के यूपीआई को लागू करने का फैसला किया

मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने अपने देश में भारत का युनीफाइड पेमेंट इंटरफेस- यूपीआई शुरू करने का निर्णय लिया है। राष्ट्रपति कार्यालय ने घोषणा की है कि कैबिनेट की अनुशंसा पर यह निर्णय लिया गया है।

मॉलदीव में यूपीआई शुरू करने के फैसले से वित्तीय समावेशन और लेनदेन दक्षता में वृद्धि के साथ-साथ डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करते हुए दीव समूह की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा मॉलदीव की यात्रा करने वाले भारतीय पर्यटकों को मुद्रा रूपांतरण की आवश्यकता के बिना यूपीआई सक्षम एप का उपयोग करने से लाभ होगा।

डॉ. मुइज्जू यूपीआई की कार्यान्वयन की देखरेख के लिए बैंकों, दूरसंचार कंपनियों और प्रिंटेड फार्मो को शामिल करते हुए एक संघ स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। यूपीआई का मॉलदीव में लागू होना वैश्विक स्तर पर अपने विकासात्मक अनुभवों को साझा करने के भारत के व्यापक प्रयासों के अनुरूप है।

Editor

Recent Posts

अमरीका के केन्‍द्रीय बैंक-फेडरल रिज़र्व ने महंगाई बढ़ने के बावजूद प्रमुख ब्याज दर 3.9% पर बरकरार रखी

अमरीकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी निर्धारित ब्याज दर को 3.7-5 प्रतिशत से 4…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में प्रगति की 54वीं बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल नई दिल्ली के सेवा तीर्थ में सक्रिय शासन और योजनाओं…

8 घंटे ago

चक्रवाती तूफान अर्नब कमजोर होकर गहरे दबाव के क्षेत्र में बदला, आज और कमजोर होने की संभावना

तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और उससे सटी पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर से गुजर…

8 घंटे ago

भारत का ऑटोमोबाइल उद्योग जापान को पीछे छोड़कर विश्व का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल उद्योग बन गया

सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि 22 लाख करोड़ रुपये…

8 घंटे ago

एनपीपीए ने कैंसर रोधी 543 ब्रांड की दवाओं के संशोधित एमआरपी जारी किए; नई कीमतें 9 नवंबर से प्रभावी होंगी

रसायन और उर्वरक मंत्रालय और औषधि विभाग, के अधीन राष्ट्रीय औषधीय मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए)…

8 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने यूरोपीय संसद की विदेश मामलों की समिति के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन…

8 घंटे ago