भारत

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के संबंध में राजनीतिक गतिविधियां तेज

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के संबंध में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव की अधिसूचना कल जारी की जाएगी। 29 अक्‍तूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे। विधानसभा की सभी दो सौ 88 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा। भारतीय जनता पार्टी ने 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार होंगे, जबकि महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले कामठी से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। राज्य मंत्री गिरीश महाजन जामनेर से और सुधीर मुनगंटीवार बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने वांद्रे वेस्ट से आशीष शेलार, मलबार हिल से मंगल प्रभात लोढ़ा, कोलाबा से राहुल नार्वेकर और भोकर विधानसभा क्षेत्र से श्रीजया अशोक चव्हाण को उम्मीदवार बनाया है।

हालाँकि सत्तारूढ़ महायुति में सीटों का बंटवारा अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। दूसरी तरफ महा विकास आघाडी के नेताओं ने कहा है कि उनकी सीट-बंटवारे की चर्चा अंतिम चरण में है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। इस बीच, शिव संग्राम पार्टी के संस्थापक दिवंगत विनायक मेटे की पत्नी डॉ. ज्योति मेटे राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) में शामिल हो गईं। नंदुरबार जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष भरत गावित राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी में शामिल हो गए, जबकि वंचित बहुजन अघाड़ी के सिद्धार्थ देवड़े और पूर्व विधायक परशुराम उपरकर शिवसेना (यूबीटी) में शामिल हुए। अंकिता आपटे, आकाशवाणी समाचार, मुंबई।

Editor

Recent Posts

वेस्टइंडीज ने चौथे T20 क्रिकेट मैच में भारत को 24 रन से हराया, श्रृंखला 2-2 से बराबर

वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…

4 घंटे ago

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों से स्थानीय निर्देशों का पालन करने की अपील की

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…

4 घंटे ago

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 1370 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…

4 घंटे ago

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) और NPCI BHIM सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स ऐप पर तत्काल एनपीएस सुविधा शुरू की

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…

4 घंटे ago

भारत ने सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों में हुए हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…

4 घंटे ago

भारत और ब्रुनेई दारुस्सलाम ने तीसरी संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…

4 घंटे ago