भारत

क्षेत्रीय संपर्क योजना – उडे देश का आम नागरिक -आर. सी. एस. उडान के आज आठ वर्ष पूरे

क्षेत्रीय संपर्क योजना – उडे देश का आम नागरिक -आर. सी. एस. उडान के आज आठ वर्ष पूरे हो गये हैं। नागर विमानन मंत्रालय ने 21 अक्‍टूबर 2016 को इस योजना का शुभारंभ किया था। उडान योजना देश के ऐसे क्षेत्रों में यात्रा सुधार पर केंद्रित है जहां हवाई वायु यातायात संचालित नहीं हो रहा था। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इसके अंतर्गत 27 अप्रैल 2017 को पहली विमान सेवा का उद्धाटन किया था।

योजना के शुभारंभ के बाद से, 600 से अधिक उड़ान मार्गों का संचालन किया गया है और एक करोड़ चौवालीस लाख से अधिक यात्रियों ने यात्रा की है। इससे हवाई यात्रा सुविधा बढ़ाने में योजना की सफलता का पता लगता है। यह योजना अब तक देश भर के 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जोड़ चुकी है। योजना के अंतर्गत पूर्वोत्तर क्षेत्र में दो हेलीपोर्ट के अलावा दस हवाई अड्डे भी चालू किये गये हैं। उड़ान योजना न केवल टियर-2 और टियर-3 शहरों को दूरदराज तक कनेक्टिविटी प्रदान कर रही है, बल्कि पर्यटन क्षेत्र में प्रमुख योगदान दे रही है। यह योजना हवाई कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय विकास को गति देकर कई हवाई अड्डों के लिए गेम चेंजर बन गई है।

Editor

Recent Posts

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

13 घंटे ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

13 घंटे ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

13 घंटे ago