भारत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बादल फटने से नौ मजदूर लापता होने के बाद बचाव अभियान जारी; चार धाम यात्रा 24 घंटे के लिए स्थगित

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सिलाई बैंड के पास आज तड़के बादल फटने की घटना में निर्माणाधीन स्थल पर काम कर रहे नौ श्रमिक लापता हो गए। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मूसलाधार बारिश के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री राजमार्ग भी बाधित हैं। हमारी संवाददाता ने बताया है कि लगातार बारिश और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए चारधाम यात्रा को एहतियातन एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है।

प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में देर रात से मध्यम से तेज बारिश के कारण कईं स्थानों पर सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। उत्तरकाशी जिले के बड़कोट तहसील में सिलाईं में बादल फटने की घटना से नेपाली मूल के नौ श्रमिकों की तलाश के लिये रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस स्थान पर कुल 19 श्रमिक थे, जिनमें से दस सुरक्षित हैं। जिलाधिकारी ने बताया है कि रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय लोग भी सहायता कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बारिश के कारण जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी आवागमन के लिये अवरूद्ध हुआ है।

आज एनएच-134 में यमुनोत्री की ओर जाने वाले मार्ग में जो लैंडस्‍लाइड हुआ है उसमें खोज और बचाव का काम सुबह से चालू है और गतिमान है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की पुलिस की टीमें लगी हुई हैं मौके पर।

इस बीच, प्रदेश में हो रही लगातार भारी वर्षा और भूस्खलन की आशंकाओं को देखते हुए चारधाम यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित किया गया है। आगे की यात्रा को लेकर निर्णय कल मौसम की स्थिति और मार्गों की समीक्षा के पश्चात किया जाएगा।

Editor

Recent Posts

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,…

2 घंटे ago

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए…

2 घंटे ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं…

3 घंटे ago

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज राज्यसभा को संबोधित किया, हरिवंश को राज्यसभा के उपसभापति के रूप में लगातार तीसरी बार चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राज्यसभा को संबोधित करते हुए हरिवंश को राज्यसभा के उपसभापति…

6 घंटे ago