पश्चिम बंगाल में द्वितीय वर्ष की स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में विरोध प्रदर्शन के बीच आर जी कर आयुर्विज्ञान कॉलेज और अस्पताल के प्रिंसिपल संदीप घोष ने इस्तीफा दे दिया है।
संदीप घोष ने विरोध प्रदर्शन करने वाले मेडिकल विद्यार्थियों और अन्य कर्मचारियों को अस्पताल परिसरों में विरोध प्रदर्शन रोकने का आग्रह किया है।
प्रदर्शनकारी अपनी चार मांगों के पूरी होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रखने पर अडे हुए हैं। इससे पहले पुलिस ने आगे की जांच के लिए इस मामले में एक नागरिक स्वयंसेवक को गिरफ्तार किया है।
राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कॉलेज के पूर्व चिकित्सा अधीक्षक और वाइस प्रिंसिपल डॉक्टर संजय वशिष्ठ के स्थानांतरण की घोषणा पहले ही कर दी है।
इस बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में अगर पुलिस अगले रविवार तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची तो इस मामले को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो को सौंप दिया जाएगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…