विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र की कॉर्पोरेट इकाई आरआईएनएल ने लौह और इस्पात श्रेणी में ऊर्जा संरक्षण में महत्वपूर्ण पहल के लिए आंध्र प्रदेश के राज्य ऊर्जा संरक्षण मिशन द्वारा आयोजित राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2024 प्रतियोगिता में प्रतिष्ठित “स्वर्ण पुरस्कार” जीता है।
हाल ही में विजयवाड़ा में आयोजित ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के समापन समारोह में आंध्र प्रदेश सरकार के विशेष मुख्य सचिव (ऊर्जा) के. विजयानंद, आईएएस ने आरआईएनएल के महाप्रबंधक (ऊर्जा, पर्यावरण एवं उपयोगिताएँ) उत्तम ब्रह्मा, और उप महाप्रबंधक (ऊर्जा प्रबंधन विभाग) वीवीवीएस पुल्ला रेड्डी को स्वर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया।
आरआईएनएल को यह प्रतिष्ठित स्वर्ण पुरस्कार पिछले तीन वर्षों के दौरान ऊर्जा संरक्षण प्रयासों के कार्यान्वयन तथा अपशिष्ट ऊर्जा में दक्षता के लिए प्रदान किया गया।
आरआईएनएल के सीएमडी (अतिरिक्त प्रभार) ए.के. सक्सेना ने विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र के ऊर्जा प्रबंधन और सहयोगी विभागों को आरआईएनएल को एक बार फिर गौरव दिलाने के लिए बधाई दी है।
छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…
गुजरात विधानसभा ने कल सात घंटे से अधिक चली बहस के बाद बहुमत से समान…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…
सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…
लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…