रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुरुवार को यहां आईपीएल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 35 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने विराट कोहली के 51 रन और रजत पाटीदार के 50 रन से सात विकेट पर 206 रन बनाये।
आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने छह मैच की हार के सिलसिले को तोड़ने के बाद राहत महसूस की। मैच के बाद उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले दो मैचों में हमने चुनौती देने के शानदार संकेत दिये। केकेआर के खिलाफ भी हम एक रन से हार गये थे। पिछले कुछ समय से हम मुकाबलों में करीब थे। लेकिन आपको आत्मविश्वास हासिल करने के लिए मैच जीतने की जरूरत होती है। आज रात हम अच्छी नींद लेंगे। ’’ विराट कोहली उनके लिए शीर्ष स्कोरर रहे हैं। लेकिन डुप्लेसी इस बात से खुश हैं कि अन्य बल्लेबाज भी तेजी से रन बना रहे हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…