सिंगापुर में सत्तारूढ पीपल्स एक्शन पार्टी ने एक बार फिर आम चुनाव में भारी जीत दर्ज की है। यह पार्टी पिछले 66 वर्ष से सत्ता में है। प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग की पीपल्स एक्शन पार्टी को 97 में से 87 सीटें मिलीं और विपक्षी वर्कर्स पार्टी केवल 10 सीटें मिली हैं। पांच प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत दर्ज की। इस चुनाव में पीपल्स एक्शन पार्टी को 65 प्रतिशत से अधिक वोट मिले। 2020 के चुनाव में इस पार्टी को 61 प्रतिशत वोट मिले थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लॉरेंस वोंग को चुनावों में जीत पर बधाई दी। उन्होंने भारत और सिंगापुर के बीच लोगों के बीच घनिष्ठ संबंधों पर आधारित मजबूत और बहुआयामी साझेदारी पर जोर दिया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा: ‘‘आम चुनावों में शानदार जीत पर @LawrenceWongST को हार्दिक बधाई। भारत और सिंगापुर के बीच लोगों के बीच घनिष्ठ संबंधों पर आधारित मजबूत और बहुआयामी साझेदारी है। मैं हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करना जारी रखने के लिए तत्पर हूं।’’
संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…
अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…
जी-7 देशों ने बढ़ती तेल और डीजल की कीमतों को कम करने के लिए बड़ा…
भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…
भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…
मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…