बिज़नेस

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने व्यक्तिगत वित्तपोषण को बढ़ावा देने के लिए दस बैंकों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई एनआरएलएम) ने व्यक्तिगत वित्तपोषण को बढ़ावा देने के लिए नौ सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और एक निजी बैंक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इन बैंकों में- ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक और आईडीबीआई बैंक लिमिटेड शामिल हैं।

इन बैंकों ने डीएवाई-एनआरएलएम के अंतर्गत व्यक्तिगत महिला उद्यमियों के वित्तपोषण के लिए विशिष्ट ऋण योजना तैयार की है। इस तरह से तैयार की गई योजना में महिला उद्यमियों को अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए अपनी जरूरत के अनुसार ऋण प्राप्त करने में मदद मिलेगी। यह कदम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति के अनुरूप है।

ग्रामीण विकास सचिव श्री शैलेश कुमार सिंह ने बैंकों को सलाह दी कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को बेहतर परिसंपत्तियों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी आर्थिक गतिविधियां शुरू करने के लिए वित्तपोषित करें। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण साबित होगी और कई महिला स्वयं सहायता समूहों को इसका लाभ मिलेगा।

चरणजीत सिंह, अतिरिक्त सचिव, ग्रामीण विकास ने कहा कि बैंकों ने जो विशिष्ट ऋण योजनाएं बनाई हैं उनकी जानकारी शाखा अधिकारियों को होनी चाहिए ताकि ग्रामीण महिलाओं को शाखा स्तर पर वित्त प्राप्त करने में कठिनाई का सामना न करना पड़े।

डीएवाई एनआरएलएम ने कार्यक्रम के विकास के साथ स्वयं सहायता समूहों और बैंकों के सहयोग में तेजी से वृद्धि देखी है। मिशन की शुरुआत से अब तक बैंकों द्वारा स्वयं सहायता समूहों को 9.5 करोड़ रुपये से अधिक ऋण दिए गए हैं। व्यक्तिगत ऋण देने की पहल एक रणनीतिक बदलाव है जो इस बात का संकेत है कि किस प्रकार महिलाएं छोटे उद्यमों से आगे निकल कर बड़े उद्यमों को आगे बढ़ाने की आकांक्षा रखती हैं।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का भारत में स्वागत किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का स्वागत किया, जो भारत…

15 घंटे ago

भारतीय विमानन कम्‍पनी खाड़ी क्षेत्र में फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए आज 58 उड़ान संचालित कर रही है

पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के कारण फंसे यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए…

15 घंटे ago

ICC T20 World Cup के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आज दक्षिण अफ्रीका का सामना न्यूजीलैंड से

आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप का पहला सेमीफाइनल आज शाम दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के…

15 घंटे ago

रंगों का त्योहार होली पूरे देश में हर्षोल्‍लास के साथ मनाई जा रही है

रंगों का त्योहार होली, आज पूरे देश में मनाई जा रही है। यह पर्व वसंत…

15 घंटे ago

भाजपा ने छह राज्यों में होने वाले 2026 के राज्यसभा चुनावों के लिए 9 उम्मीदवारों की घोषणा की

भारतीय जनता पार्टी ने छह राज्यों में होने वाले 2026 के राज्यसभा द्विवार्षिक चुनावों के…

16 घंटे ago