अंतर्राष्ट्रीय

रूस ने सभी पांचों बेड़ों के साथ अपना सबसे बड़ा नौसेना अभ्‍यास शुरू किया

रूस ने अपने सबसे बड़े नौसैनिक अभ्यास “ओशिन-2024” की कल शुरूआत की। इसमें देश के सभी 5 बेड़े शामिल हैं। यह अभ्‍यास प्रशांत और आर्कटिक महासागरों के साथ-साथ भूमध्यसागरीय, कैस्पियन और बाल्टिक सागरों में एक साथ आयोजित किया जा रहा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने वर्चुअल माध्‍यम से इसके शुभारम्‍भ की घोषणा की।

इस अवसर पर उन्‍होंने बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच अपने देश को किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने की आवश्यकता पर बल दिया। श्री पुतिन ने कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य रूसी नौसेना और वायु सेना की युद्ध तैयारी का आकलन करना है।

चीन भी इस अभ्यास में भाग ले रहा है। इसमें पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के चार जहाज और 15 विमान भाग ले रहे हैं।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

8 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

8 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

8 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

10 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

10 घंटे ago