अंतर्राष्ट्रीय

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा- अपने आकार और तेज़ आर्थिक विकास के कारण वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था में ब्रिक्‍स देशों का योगदान बहुत अधिक होगा

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने कहा है कि विकसित देशों की तुलना में अपने आकार और तेज वृद्धि दर वाला होने के कारण विश्व अर्थव्यवस्था में ब्रिक्‍स देशों का योगदान बहुत अधिक होगा। कल मॉस्‍को में ब्रिक्‍स व्‍यापार मंच में उन्‍होंने कहा कि ब्रिक्‍स के देश वास्‍तविक अर्थों में वैश्विक आर्थिक वृद्धि के वाहक हैं।

ब्रिक्‍स में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। अब इस समूह में मिस्र, इथोपिया, ईरान और संयुक्‍त अरब अमीरात को भी शामिल किया गया है। अगले सप्‍ताह रूस के कज़ान शहर में ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन प्रस्‍तावित है। इस सम्‍मेलन में सहभागिता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी दो दिन की यात्रा पर मंगलवार को रूस जा रहे हैं। राष्‍ट्रपति पुतिन ने राजधानी मॉस्‍को में पत्रकारों से कहा कि ब्रिक्‍स कभी भी किसी के खिलाफ नहीं रहा है। राष्‍ट्रपति पुतिन ने इस बात को उजागर करने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को दिया और कहा कि ब्रिक्‍स पश्चिम-विरोधी नहीं, बल्कि एक गैर-पश्चिमी संगठन है। उन्‍होंने कहा कि ब्रिक्‍स देश विश्‍व राजनीति और व्‍यापार में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाना चाहते हैं।

इस बीच, रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन ने कहा है कि भारतीय फिल्‍में रूस में बहुत लोकप्रिय हैं और रूस में भारतीय फिल्‍मों का वितरण बढाने पर जल्द ही बातचीत हो सकती है। उन्होंने कहा कि रूस में भारतीय फिल्मों को समर्पित एक विशेष चैनल है।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

3 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

3 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

5 घंटे ago