बिज़नेस

सेल ने पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के मुक़ाबले 16% की वृद्धि हासिल की

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने आज, 31 मार्च, 2025 को समाप्त हुए वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही और वित्त वर्ष 2024-25 के वार्षिक वित्तीय परिणाम घोषित किए।

वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के  वित्तीय परिणाम (स्टैंडअलोन) 

इकाईQ4 23-24Q3 24-25Q4 24-25
कच्चा इस्पात उत्पादनमिलियन टन5.024.635.09
विक्रय मात्रामिलियन टन4.564.455.33
प्रचालन से कारोबाररुपया करोड़27,95824,49029,316
ब्याज, कर और मूल्यहास
चुकाने से पहले की कमाई
(EBITDA)
रुपया करोड़3,8292,3893,781
अप्रत्याशित वस्तुएं और कर
से पहले का लाभ
रुपया करोड़1,8312891,593
अप्रत्याशित वस्तुएंरुपया करोड़(502)29(29)
कर–पूर्व लाभ (PBT)रुपया करोड़1,3293181,564
कर – पश्चात लाभ (PAT)रुपया करोड़1,0111261,178

वित्त वर्ष 2024-25के वार्षिक वित्तीय परिणाम (स्टैंडअलोन)

इकाईFY 23-24FY 24-25
कच्चा इस्पात उत्पादनमिलियन टन19.2419.17
विक्रय मात्रामिलियन टन17.0217.89
प्रचालन से कारोबाररुपया करोड़1,05,3751,02,478
ब्याज, कर और मूल्यहास
चुकाने से पहले की कमाई(EBITDA)
रुपया करोड़12,28011,764
अप्रत्याशित वस्तुएं और कर
से पहले का लाभ
रुपया करोड़4,5293,321
अप्रत्याशित वस्तुएंरुपया करोड़(841)(313)
कर–पूर्व लाभ (PBT)रुपया करोड़3,6883009
कर – पश्चात लाभ (PAT)रुपया करोड़2,7332,148

कंपनी ने आगामी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन 1.60 रुपये प्रति शेयर (अंकित मूल्य 10 रुपये प्रति शेयर) का अंतिम लाभांश प्रस्तावित किया है।

सेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अमरेंदु प्रकाश ने कहा “ट्रेड पॉलिसिज और इम्पोर्ट डॉयनेमिक्स में बदलाव से आकार लेने वाले मौजूदा वैश्विक इस्पात परिदृश्य में, सेल(SAIL)अनुकूलता और रणनीतिक दक्षता का प्रदर्शन जारी रखे हुए है। हमारे नवीनतम वित्तीय परिणाम परिचालन दक्षता, सतत विकास और स्टेकहोल्डर्स के लिए वैल्यू क्रिएशन के प्रति हमारी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 की अंतिम तिमाही में अंतर्राष्ट्रीय टैरिफ और आयात दबावों से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद, हमारा प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है। यह जटिल परिस्थितियों से निपटने और हमारी स्थिति को मजबूत करने की हमारी क्षमता को रेखांकित करता है।घरेलू इस्पात की मांग के लिए सहयोगी सरकारी नीतियां शुभ संकेत दे रही हैं। जैसे-जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं, सेल राष्ट्रीय इस्पात नीति के अनुरूप नवाचार, लागत अनुकूलन और भविष्य के नियोजित विस्तार पर ध्यान केंद्रित किए हुए है।“

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.86 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत बजट का पूरा उपयोग किया

रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…

11 घंटे ago

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

12 घंटे ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

13 घंटे ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

13 घंटे ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

13 घंटे ago