बिज़नेस

भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) ने INS नीलगिरि के लिए पूरे 4,000 टन विशेष इस्पात की आपूर्ति की

भारत की महारत्न एवं सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात निर्माता कंपनी भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ की भावना तथा दृष्टिकोण को सुदृढ़ करने के अपने संकल्प को जारी रखते हुए आईएनएस नीलगिरि के लिए पूरे 4,000 टन विशेष इस्पात की आपूर्ति की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस दुर्जेय पोत को 15 जनवरी, 2025 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।

भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड द्वारा उपलब्ध कराए गए विशेष इस्पात में डीएमआर 249ए ग्रेड हॉट-रोल्ड (एचआर) शीट और प्लेट शामिल हैं। यह पूरी आपूर्ति भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड के बोकारो, भिलाई और राउरकेला इस्पात संयंत्र से हुई है। विशेष रूप से, सेल के बोकारो इस्पात संयंत्र ने लगभग 2,000 टन एचआर शीट और प्लेट उपलब्ध कराया है, जबकि भिलाई और राउरकेला इस्पात संयंत्रों द्वारा क्रमशः 1,600 टन तथा 400 टन अतिरिक्त प्लेट की आपूर्ति की गई है।

आईएनएस नीलगिरि, भारत की नीलगिरि श्रेणी के प्रोजेक्ट पी17ए फ्रिगेट्स का स्वदेशी प्रमुख युद्धपोत है, जिसे मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) द्वारा भारतीय नौसेना के लिए तैयार किया गया है। पी17ए जहाज गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट हैं, जिनमें से प्रत्येक पोत 149 मीटर लंबा है, जिसका विस्थापन लगभग 6,670 टन और गति 28 समुद्री मील है। नौसेना ने सात स्टील्थ फ्रिगेट के लिए ऑर्डर दिए थे, जिनमें से चार मझगांव डॉक लिमिटेड (एमडीएल) को और तीन जीआरएसई को सौंपे गए। भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड के लिए यह गर्व की बात है कि उसने पी17ए परियोजना के युद्धपोत निर्माण के लिए सम्पूर्ण इस्पात की आपूर्ति की है।

भारत के रक्षा स्वदेशीकरण प्रयासों में एक सशक्त साझेदार के रूप में भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड ने आईएनएस विक्रांत सहित विभिन्न रक्षा परियोजनाओं तथा नौसेना के अन्य जहाजों के लिए विशेष इस्पात उपलब्ध कराया है। यह उपलब्धि न केवल भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड को एक प्रमुख इस्पात निर्माता के रूप में, बल्कि देश के सबसे विश्वसनीय इस्पात निर्माता के तौर पर प्रस्तुत करती है।

Editor

Recent Posts

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड्स एवं कॉन्क्लेव 2026 को संबोधित किया

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कहा कि विकास और पर्यावरण को विरोधी शक्तियों…

9 घंटे ago

पश्चिम एशिया हवाई क्षेत्र की स्थिति – भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा आज 51 उड़ानें संचालित करने की योजना

नागरिक उड्डयन मंत्रालय पश्चिम एशिया में उत्पन्न हो रही स्थिति पर निरंतर नज़र रख रहा…

9 घंटे ago

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज सातवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज सातवां दिन…

10 घंटे ago

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.88 अरब डॉलर बढ़कर 728.49 अरब डॉलर के पार

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान चार अरब 88…

10 घंटे ago

इस्पात, लौह अयस्क और उर्वरक यातायात में मजबूत वृद्धि से भारतीय रेल को फरवरी में 14,571 करोड़ रुपये का माल ढुलाई राजस्व प्राप्त हुआ

भारतीय रेल कोयला, इस्पात, उर्वरक, सीमेंट, अनाज और कंटेनर जैसी आवश्यक वस्तुओं के कुशल परिवहन…

11 घंटे ago