बिज़नेस

SAIL ने आज लोदी रोड, नई दिल्ली स्थित कंपनी मुख्यालय में अपनी 52वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) का आयोजन किया

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने आज लोदी रोड, नई दिल्ली स्थित कंपनी मुख्यालय में अपनी 52वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) का आयोजन किया। सेल के अध्यक्ष श्री अमरेंदु प्रकाश ने बैठक में वर्चुअल रूप से शेयरधारकों को संबोधित किया।

कंपनी के शेयरधारकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “पिछले वर्ष के प्रदर्शन पर विचार करते हुए और भविष्य की ओर देखते हुए मेरा यह विश्वास मजबूत होता है कि एक संगठन के रूप में हम अपने उद्योग में ‘नंबर वन’ यानी सर्वश्रेष्ठ बनने की आकांक्षा रख सकते हैं।” उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण के साथ देश के सामाजिक, डिजिटल और भौतिक बुनियादी ढांचे को बदलने के लिए भारत सरकार के निरंतर प्रयास ने देश के सभी क्षेत्रों में स्टील की मांग को प्रोत्साहन दिया है।

उन्होंने वित्त वर्ष 23-24 के दौरान सेल के प्रदर्शन का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया और कहा कि सेल ने वित्त वर्ष 24 के दौरान क्रमशः 20.5 मिलियन टन (एमटी), 19.24 एमटी और 18.44 एमटी हॉट मेटल, क्रूड स्टील और ब्रिकी योग्य स्टील का उत्पादन करके नए मानक स्थापित किए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में क्रमशः 5.6 प्रतिशत 5.2 प्रतिशत और 6.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने वित्त वर्ष 24 के दौरान 1,04,545 करोड़ रुपये का सर्वश्रेष्ठ बिक्री कारोबार प्राप्त किया।

उन्होंने कहा कि सेल दो प्रमुख क्षेत्रों क्षमता उपयोग को अधिकतम करना तथा ग्राहकों को सर्वोत्तम मूल्य प्रदान करना में उत्कृष्टता प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा, “सेल हितधारकों के साथ निरंतर कार्यरत, परिसंपत्ति उपयोग में सुधार और सक्रिय रूप से आगे बढ़ना जारी रखेगा।”

Editor

Recent Posts

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन किए

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश सरकार और नई दिल्ली स्थित इंटरनेशनल बुद्धिस्ट…

16 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत रत्न श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न और पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी…

3 घंटे ago

प्रकाश पर्व दीपावली देश-विदेश में धार्मिक उत्साह और उमंग के साथ मनाई जा रही है

ज्योतिपर्व दीपावली आज धार्मिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व…

7 घंटे ago

पोलैंड के क्राकोव में एक व्यस्त बाजार में गोलीबारी में 6 लोगों की मौत, 15 घायल

पोलैंड के क्राको शहर में कल गोलीबारी की घटना में 6 लोगों की मौत हो…

7 घंटे ago

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी

रोशनी का त्योहार दीपावली देश-विदेश में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।…

7 घंटे ago