भारत

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ग्रीस की आधिकारिक यात्रा पर

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी 26 से 29 सितंबर 2024 तक ग्रीस की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। यह यात्रा भारत और ग्रीस के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और बढ़ावा देने के लिए जारी प्रयासों का हिस्सा है, जिसमें दोनों देशों के बीच नौसैनिक सहयोग को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

नौसेना प्रमुख इस यात्रा के दौरान ग्रीस के वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे, जिनमें रक्षा उप मंत्री इयोनिस केफालोगियनिस, हेलेनिक नेवी जनरल स्टाफ (एचजीएनएस) के प्रमुख वाइस एडमिरल दिमित्रियोस ई कटारस, हेलेनिक नेशनल डिफेंस जनरल स्टाफ के उप प्रमुख वाइस एडमिरल क्रिस्टोस सासियाकोस शामिल हैं।

इस दौरान रक्षा सहयोग, विशेष रूप से समुद्री सुरक्षा, संयुक्त प्रशिक्षण पहल और दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच भविष्य के परिचालन सहयोग की संभावनाओं तथा अन्य मुद्दों पर चर्चा किए जाने की उम्मीद है।

एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी अपनी यात्रा के हिस्से के रूप में, हेलेनिक नौसेना बेड़े के बेस सलामिस बे और हेलेनिक नौसेना अकादमी का दौरा करेंगे। हेलेनिक नौसेना ने अपनी नौसैनिक संपत्तियों के प्रदर्शनों और यात्राओं के माध्यम से भारतीय नौसेना प्रमुख को ग्रीस की नौसेना क्षमताओं और प्रशिक्षण पद्धतियों से परिचित कराने की योजना भी बनाई है।

हेलेनिक नौसेना प्रमुख हेलेनिक नौसेना संग्रहालय जहाज जॉर्जियोस एवेरोफ पर भारतीय नौसेना प्रमुख की मेजबानी करेंगे, जिससे उन्हें ग्रीस के समृद्ध समुद्री इतिहास और नौसेना विरासत के बारे में अवगत कराया जाएगा।

यह यात्रा भारत और ग्रीस के बीच मजबूत नौसैनिक संबंधों को दर्शाती है, जिसमें संयुक्त अभ्यास, बंदरगाह यात्राएं और क्षमता निर्माण पहल शामिल हैं। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी की इस यात्रा से दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच मित्रता एवं सहयोग को बढावा मिलने की उम्मीद है, जिससे आपसी हितों के क्षेत्रों में सहयोग में वृद्धि सुनिश्चित होगी।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ स्लोवाकिया के व्यापार और उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों से बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ स्लोवाकिया के व्यापार और…

3 घंटे ago

DPIIT और GeM ने भारत के सार्वजनिक खरीद पारितंत्र में बहुभाषी पहुँच को सुदृढ़ बनाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग (डीआईबीडी), जो डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (डीआईसी), इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्लोवाक के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रातिस्लावा स्थित राष्ट्रपति भवन में स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी…

4 घंटे ago

फीफा विश्व कप: केप वर्दे की टीम ने स्पेन को 0-0 से बराबरी पर रोका, बेल्जियम और मिस्र का मैच भी 1-1 से ड्रॉ

फीफा विश्व कप में केप वर्दे की टीम ने प्रबल दावेदार स्पेन को शून्‍य-शून्‍य से…

4 घंटे ago

दक्षिणी कैलिफोर्निया में अमरीकी वायुसेना ठिकाने पर बी-52 बमवर्षक विमान हादसे में आठ लोग मारे गए

अमरीका में दक्षिणी कैलिफोर्निया के मोजावे स्थित अमरीकी वायु सेना के अड्डे से उड़ान भरने…

4 घंटे ago

सरकार ने डीजल और एटीएफ के निर्यात पर विशेष अतिरिक्‍त उत्‍पाद शुल्‍क बढ़ाया

सरकार ने अपनी नवीनतम समीक्षा में डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर…

5 घंटे ago