बिज़नेस

आंध्र प्रदेश में 2023-24 फसल सीजन के लिए नीलामी प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत उत्पादकों द्वारा उत्पादित अतिरिक्त एफसीवी तम्बाकू की बिक्री की अनुमति

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आंध्र प्रदेश में 2023-24 फसल सीजन के लिए पंजीकृत उत्पादकों द्वारा उत्पादित अतिरिक्त फ्लू क्योर्ड वर्जीनिया तम्बाकू की बिक्री को तम्बाकू बोर्ड के नीलामी प्लेटफॉर्म पर सामान्य लागू सेवा शुल्क के साथ मंजूरी दे दी है। इसमें आंध्र प्रदेश के सभी मिट्टी क्षेत्रों में 15028.09 हेक्टेयर क्षेत्र में फसल के नुकसान को देखते हुए अतिरिक्त सेवा शुल्क माफ कर दिया गया है। यह निर्णय 3 से 5 दिसंबर, 2023 की अवधि के दौरान हुई “माइकौंग” चक्रवाती बारिश के कारण लिया गया है, जिसके परिणामस्वरूप किसानों को मुख्य खेत में पुनःरोपण/अंतराल भरने के लिए अतिरिक्त व्यय करना पड़ा था।

आंध्र प्रदेश में, इस फसल मौसम के दौरान, 43125 किसानों ने 97127.07 हेक्टेयर क्षेत्र में एफसीवी तम्बाकू की खेती की और 205.5 मिलियन किलोग्राम फसल का उत्पादन किया।

यह निर्णय आंध्र प्रदेश के किसानों को चक्रवाती बारिश के कारण हुए नुकसान की भरपाई करने में बहुत लाभ पहुंचाएगा, क्योंकि 2023-24 फसल मौसम के लिए आंध्र प्रदेश में नीलामी प्लेटफार्मों पर पंजीकृत उत्पादकों द्वारा उत्पादित अतिरिक्त फ्लू क्योर्ड वर्जीनिया तम्बाकू की बिक्री पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा। यह निर्णय एफसीवी तम्बाकू किसानों को प्राकृतिक आपदा के कारण हुई उनकी वित्तीय दुर्दशा से उबरने में आरंभिक सहायता करेगा और उत्पादकों को अपनी आजीविका जारी रखने में अत्यधिक मदद करेगा।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी 14 मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे, कोलकाता में लगभग 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 मार्च 2026 को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर लगभग…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 13-14 मार्च को असम के दौरे पर 47,800 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्‍यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 13-14 मार्च 2026 को असम का दौरा करेंगे। इस दौरे के समय,…

3 घंटे ago

दुग्ध उत्पादकों और विक्रेताओं को खाद्य व्यवसाय शुरू करने से पहले अनिवार्य पंजीकरण कराना होगा: FSSAI

खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण-(FSSAI) ने एक परामर्श जारी कर बताया कि दुग्‍ध उत्पादकों और…

4 घंटे ago

राष्ट्रीय कैडेट कोर के दो दिवसीय एडीजी/डीडीजी सम्मेलन का नई दिल्ली में शुभारंभ हुआ

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के अपर महानिदेशकों (एडीजी) और उप महानिदेशकों (डीडीजी) का दो दिवसीय…

4 घंटे ago

NHAI ने तमिलनाडु में NH-81 के कल्लागम से मीनसुरूट्टी खंड पर गंगईकोंडा चोलापुरम बाईपास के निर्माण के लिए अनुबंध दिया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने तमिलनाडु में एनएच-81 के कल्लागम से मीनसुरूट्टी खंड में…

4 घंटे ago