Defence News

सैन्य अभ्यास ‘मालाबार 2024’ का समुद्री चरण विशाखापत्तनम में संपन्न हुआ

सैन्य अभ्यास ‘मालाबार 2024’ का समुद्री चरण 18 अक्टूबर 24 को विशाखापत्तनम में संपन्न हुआ। इस सैन्य अभ्यास के इस संस्करण में युद्धपोतों की उनके अभिन्न हेलीकॉप्टर, लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमान और पनडुब्बी के साथ भागीदारी देखी गई। इकाइयों ने सतह, उप-सतह और वायु युद्ध के क्षेत्र में जटिल और उन्नत अभ्यासों में हिस्सा लिया। प्रमुख अभ्यासों में सतह से हथियार फायरिंग, एंटी-एयर शूट, वायु रक्षा अभ्यास, पनडुब्बी रोधी युद्ध अभ्यास, जहाज से चलने वाले हेलीकाप्टरों के व्यापक संचालन, टैंकरों से ईंधन भरने और समुद्री मार्गों पर अवैध गतिविधियों को रोकने और नियंत्रित करने वाली कार्रवाइयों सहित समुद्री युद्ध कौशल के विकास से संबंधित अभ्यास शामिल थे।

सैन्य अभ्यास मालाबार 2024 के समुद्री चरण ने समुद्री क्षेत्र में समझ, सहयोग और जुड़ाव को बेहतर करने की दिशा में भाग लेने वाले देशों की कटिबद्धता के लिए एक प्रमाण के रूप में काम किया है, जबकि विश्व इस समय बढ़ती हुई जटिल समुद्री सुरक्षा चुनौतियों से जूझ रहा है।

यह समुद्री चरण एक समापन समारोह के साथ संपन्न हुआ, जिसमें समुद्री चरण के परिचालन पहलुओं की समीक्षा करना शामिल थी और इसने सभी हिस्सा लेने वाले देशों की नौसेनाओं को अनुभव और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करके आपस में बातचीत करने और विचारों का आदान-प्रदान करने में सक्षम बनाया।

Editor

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ-ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज ढाका में प्रधानमंत्री तारिक रहमान के नेतृत्व में गठित…

2 घंटे ago

चुनाव आयोग ने असम में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.…

2 घंटे ago

भारत और आयरलैंड ने दूरसंचार तथा उभरती डिजिटल प्रौद्योगिकियों में सहयोग को और मजबूत करने हेतु नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक आयोजित की

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज नई दिल्ली स्थित संचार भवन में आयरलैंड के…

4 घंटे ago

अटल इनोवेशन मिशन ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में ‘एआई-प्रेन्योर्स ऑफ इंडिया’ का अनावरण किया

उत्तरदायी तथा समावेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता में एक वैश्विक नेता के रूप में भारत के उभरने…

4 घंटे ago

राष्‍ट्रीय उपभोक्‍ता हेल्पलाइन ने 31 क्षेत्रों में 52 करोड़ रुपये से ज़्यादा का रिफंड दिया

राष्‍ट्रीय उपभोक्‍ता हेल्पलाइन-एनसीएच ने 31 क्षेत्रों में 52 करोड़ रुपये से ज़्यादा का रिफंड दिया…

6 घंटे ago

भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस ने 203 किलोग्राम रवादार मादक पदार्थ से लदी स्पीड बोट को पकड़ा

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने गुजरात आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) के साथ घनिष्ठ समन्वय में…

6 घंटे ago