नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) ने हरित हाइड्रोजन पहल को बढ़ावा देने की दिशा में एक सहयोगी ढांचा स्थापित करने के लिए एच2ग्लोबल स्टिफ्टंग के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य बाजार आधारित प्रक्रियाओं पर ज्ञान के आदान-प्रदान और भारत तथा आयातक देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है। इसका लक्ष्य हरित हाइड्रोजन आधारित अर्थव्यवस्था की वैश्विक उन्नति में योगदान देना है।
संजय शर्मा, निदेशक (सौर), एसईसीआई और डॉ. सुज़ाना मोरेरा, कार्यकारी निदेशक, एच2ग्लोबल ने 19 नवंबर 2024 को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर टिमो बोलरहे, सीईओ (हिंटको), मार्कस एक्सेनबर्गर, कार्यकारी निदेशक (एच2ग्लोबल फाउंडेशन), प्रशांत कुमार सिंह, सचिव (एमएनआरई), अभय भाकरे, मिशन निदेशक (एनजीएचएम), डॉ. प्रसाद चापेकर, डीएस (एमएनआरई) और के.आर. ज्योति लाल, एसीएस केरल उपस्थित थे।
यह सहयोग भारत को संयुक्त निविदा डिजाइन अवधारणाओं, विशेष रूप से संयुक्त निविदाओं की संरचना में काम करने का अवसर प्रदान करेगा, जो भारत की हरित हाइड्रोजन पहल और इसके उत्पादों का निर्यात केंद्र बनने की महत्वाकांक्षा के अनुरूप है। यह सहयोग वैश्विक हाइड्रोजन बाजार की गतिशीलता में मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्रदान कर देश की हरित हाइड्रोजन पहल को आगे बढ़ाने में सहायक हो सकता है।
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई/आयोग) ने कार्टेलाइजेशन (गुटबंदी) के प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 (अधिनियम) की धारा 27 के अंतर्गत दिनांक…
हाल के हफ़्तों में चीनी की कीमतें बढ़ी हैं। 20 जुलाई 2026 को यह ₹48.18…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में तीन नए कानूनों…
भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की 14वीं बैठक 20–21 अगस्त 2026 को देहरादून में आयोजित…
राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा प्रणालियों की व्यापक समीक्षा के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…