Defence News

गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL) द्वारा निर्मित परियोजना 1135.6 के दूसरे जलपोत का जलावतरण किया गया

गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) द्वारा परियोजना 1135.6 के अतिरिक्त अनुवर्ती जहाजों की श्रृंखला के दूसरे जलपोत का जलावतरण किया गया। इसका नाम ‘तवस्या’ है और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ तथा एफओसी-इन-सी पश्चिम वाइस एडमिरल संजय जे सिंह की उपस्थिति में आज 22 मार्च, 2025 को गोवा स्थित जीएसएल में नीता सेठ द्वारा इसे जलावतरित किया गया। ये युद्धपोत पी1135.6 जहाजों के अनुवर्ती हैं, जिनका निर्माण अब भारतीय शिपयार्ड द्वारा स्वदेशी तौर पर किया जा रहा है।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए रक्षा राज्य मंत्री ने भारतीय नौसेना की बढ़ती आत्मनिर्भरता का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता भारत के नौसैन्य इतिहास में एक निर्णायक क्षण है, जो हमारी तकनीकी क्षमताओं एवं आत्मनिर्भरता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

रक्षा राज्य मंत्री ने जोर देकर कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली, टारपीडो लांचर, सोनार और सहायक नियंत्रण प्रणालियों जैसे महत्वपूर्ण घटकों का सफल स्थानीयकरण भारत के जहाज निर्माण इकोसिस्टम के बढ़ते लचीलेपन को प्रदर्शित करता है। तवस्या का जलावतरण न केवल भारतीय नौसेना के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि भारत की रणनीतिक रक्षा महत्वाकांक्षाओं की दिशा में एक बड़ी छलांग है।

इस पोत का नाम ‘तवस्या ’ रखा गया है, जो ‘महाभारत’ के महान योद्धा ‘भीम’ की गदा के नाम पर है। यह भारतीय नौसेना की अदम्य भावना और बढ़ते सामर्थ्य का प्रतिनिधित्व करता है।

रक्षा मंत्रालय और गोवा शिपयार्ड लिमिटेड के बीच 25 जनवरी 2019 को दो प्रोजेक्ट 1135.6 फॉलो-ऑन फ्रिगेट के निर्माण के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए थे। पहला जहाज ‘त्रिपुट’ 23 जुलाई, 2024 को जलावतरित किया गया था। इन जहाजों को सतह, उप-सतह और हवाई युद्ध संचालन के लिए तैयार किया गया है। ‘त्रिपुट’ और ‘तवस्या’ 124.8 मीटर लंबे तथा 15.2 मीटर चौड़े हैं और इनका ड्राफ्ट 4.5 मीटर का है। इसका विस्थापन लगभग 3600 टन है और अधिकतम गति 28 नॉट्स है।

‘त्रिपुट’ व ‘तवस्या’ में स्वदेशी उपकरण, हथियार और सेंसर को बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया गया है, जिससे भारतीय विनिर्माण इकाइयों द्वारा बड़े पैमाने पर रक्षा उत्पादन सुनिश्चित होता है। आत्मनिर्भरता से देश के भीतर रोजगार और क्षमता में वृद्धि सुनिश्चित होती है। ये जहाज रडार से बच निकलने में सक्षम हुए कई सुविधाओं, उन्नत हथियार एवं सेंसर व प्लेटफॉर्म प्रबंधन प्रणालियों से भी सुसज्जित हैं।

Editor

Recent Posts

इस्रायल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने व्हाइट हाउस में अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प से मुलाकात की

इस्रायल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने व्हाइट हाउस में अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प से…

54 मिनट ago

आईसीसी टी20 विश्व कप में आज भारत का सामना नामीबिया से

टी20 क्रिकेट विश्व कप में आज भारत का मुकाबला नामीबिया से होगा। दिल्ली के अरुण…

60 मिनट ago

बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के लिए मतदान जारी

बांग्लादेश में आज कड़ी सुरक्षा के बीच संसदीय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया…

1 घंटा ago

CBSE कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए लागू करेगा ऑन-स्क्रीन मार्किंग

सीबीएसई इस वर्ष से कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने रोल्स-रॉयस के सीईओ तुफान एर्गिनबिलगिक से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोल्स रॉयस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तुफान एर्गिनबिलगिक से मुलाकात की।…

2 घंटे ago

भारत 16 से 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा

भारत 16 से 20 फरवरी, 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई…

15 घंटे ago