अंतर्राष्ट्रीय

भारत को पनडुब्बी रोधी अभियानों में इस्तेमाल होने वाला उपकरण ‘सोनोबॉय’ बेचेगा अमेरिका

अमेरिका ने भारत को पांच करोड़ 28 लाख डॉलर की कीमत की हाई एल्‍टीट्यूट पनडुब्‍बी रोधी प्रणाली-सोनोबॉय बेचने का निर्णय लिया है। इससे भारत की एमएच-60 आर हेलीकॉप्‍टर के जरिये पनडुब्‍बी रोधी अभियान चलाने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी और भारत-अमेरिका रणनीतिक तथा रक्षा संबंध भी मजबूत होंगे।

अमेरिका के रक्षा विभाग ने अमेरिकी कांग्रेस को इस सौदे के बारे में जानकारी दी है, लेकिन अभी इसे अमेरिकी कांग्रेस से मंजूरी नहीं मिली है। अमेरिकी कांग्रेस की अधिसूचना में कहा गया है कि भारत ने अमेरिका से यह पनडुब्‍बी रोधी प्रणाली खरीदने का अनुरोध किया है। सोनोबॉय एयर-लॉन्च, एक्सपेंडेबल, इलेक्ट्रो-मैकेनिकल सेंसर हैं जिन्हें पानी के नीचे की आवाज़ को रिमोट प्रोसेसर तक रिले करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

12 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

14 घंटे ago