भारत

उत्तर और मध्य भारत में भीषण गर्मी, दिल्ली में पारा 49.9 डिग्री पहुंचा

उत्तर और मध्य भारत का बड़ा हिस्सा मंगलवार को भीषण गर्मी की चपेट में रहा तथा राजस्थान के चुरू और हरियाणा के सिरसा में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया जबकि राष्ट्रीय राजधानी में पारा इस मौसम के सामान्य से नौ डिग्री ऊपर दर्ज किया गया।

मौसम कार्यालय के अनुसार दिल्ली में कम से कम तीन मौसम केंद्रों पर अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया। इनमें मुंगेशपुर और नरेला में 49.9 डिग्री और नजफगढ़ में 49.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। यह इस मौसम में राजधानी में दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान था। हालांकि, मुंगेशपुर और नरेला में 2022 में मौसम केंद्र स्थापित किया गया था और उनके पास केवल पिछले तीन वर्ष का रिकॉर्ड है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि कम से कम अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विज्ञानियों ने कहा कि बृहस्पतिवार को भारत के उत्तर-पश्चिम हिस्सों में एक नये पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है, जिससे सप्ताहांत में क्षेत्र में छिटपुट बारिश हो सकती है।

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने मई के उत्तरार्ध के दौरान पश्चिमी विक्षोभ की अनुपस्थिति को उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में लू की स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया। पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागर के ऊपर बनने वाली अतिरिक्त उष्णकटिबंधीय मौसम प्रणालियां हैं और पश्चिम से पूर्व की ओर बढ़ती हैं।

आईएमडी ने कहा, ‘‘आज, राजस्थान, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के अधिकांश हिस्सों, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों और बिहार और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की स्थिति बनी हुई है।’ इसमें कहा गया है कि विदर्भ के कई इलाकों, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों और उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति भी बनी रही।

राजस्थान में चुरू देश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 50.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद हरियाणा में सिरसा-एडब्ल्यूएस में 50.3डिग्री, दिल्ली के मुंगेशपुर और नरेला में 49.9डिग्री और नजफगढ़ में 49.8डिग्री, हरियाणा के सिरसा में 49.5डिग्री, राजस्थान के गंगानगर मे 49.4डिग्री, राजस्थान के पिलानी और फलोदी और उत्तर प्रदेश में झांसी में 49 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

मौसम कार्यालय ने कहा कि अगले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग हिस्सों में रात में भी गर्मी का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। भीषण गर्मी के कारण हरियाणा सरकार ने सरकारी और निजी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां मंगलवार तक के लिए बढ़ा दी हैं।

भीषण गर्मी के चलते बिजली की मांग बढ़ गई है और कई हिस्सों में बिजली और पानी की कमी पैदा हो गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार कि भारत के 150 प्रमुख जलाशयों में पानी का भंडारण पिछले सप्ताह उनके कुल भंडारण का केवल 24 प्रतिशत रह गया, जिससे कई राज्यों में पानी की कमी बढ़ गई और जलविद्युत उत्पादन पर असर हुआ है।

Editor

Recent Posts

केन्‍द्र सरकार ने IAS के 2023 बैच की परिवीक्षाधीन अधिकारी पूजा खेडकर को तत्‍काल प्रभाव से मुक्‍त कर दिया

केन्‍द्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा- आई ए एस के 2023 बैच की परिवीक्षाधीन अधिकारी…

8 घंटे ago

डॉ. मनसुख मांडविया ने पैरा-एथलीटों को उनकी उपलब्धियों के लिए सराहा; पेरिस पैरालिंपिक से लौटे छह पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे के साथ आज…

9 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय, चित्रकूट में राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित किया

प्रधानमंत्री मोदी की जगह विदेश मंत्री जयशंकर 28 सितंबर को संरा महासभा को करेंगे संबोधितउपराष्ट्रपति…

9 घंटे ago

विदेश मंत्री जयशंकर 28 सितंबर को संरा महासभा को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सितंबर के अंत में यहां प्रस्तावित संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के दौरान…

10 घंटे ago

चीन में तूफान ‘यागी’ ने मचाई तबाही; दो लोगों की मौत, 92 अन्य घायल

तूफान ‘यागी’ के दक्षिण चीन के द्वीपीय प्रांत हैनान तट पर भारी बारिश और तेज…

10 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जापान विदेश व्‍यापार संगठन के अध्यक्ष सुसुमु काटाओका के साथ बैठक की

केंद्रीय सूचना प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि टोक्यो…

10 घंटे ago