कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार नकली उर्वरकों और कीटनाशकों से निपटने के लिए संसद के अगले सत्र में सरकार एक विधेयक लाएगी। नई दिल्ली में कल चौधरी चरण सिंह पुरस्कार समारोह में उन्होंने भ्रामक टैग के साथ नकली उर्वरकों और कीटनाशकों की बिक्री पर चिंता प्रकट की। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बेईमान कारोबारियों के खिलाप सख़्त कार्रवाई की जाएगी। कृषि मंत्री ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी विधेयक न केवल किसानों और श्रमिकों के लिए लाभकारी है, बल्कि गांवों के विकास से भी हर तरह से जुड़ा हुआ है।
विकसित भारत जी राम जी योजना मनरेगा के आगे का कदम है। मजदूर भाइयों 100 दिन की नहीं अब एक सौ 25 दिन काम की गारंटी है कानूनी गारंटी है। और काम नहीं तो बेरोजगारी भत्ते के प्रावधान को और सशक्त बनाया गया है। मजदूरी अगर देर से मिली तो अतिरिक्त राशि देने का प्रावधान है और दूसरी तरफ एक विशाल धनराशि जो प्रस्तावित इसी साल है। वो है एक लाख 51 हजार 282 करोड रुपए से भी ज्यादा ताकि रोजगार देने के लिए पर्याप्त पैसा हो और उस पैसे से गांव का संपूर्ण विकास हो।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…