श्री अमरनाथ जी यात्रा का आज छठा दिन है। श्री अमरनाथ जी यात्रा दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में नुनवाना पहलगाम बेस कैंप और मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में बालतल बेस कैंप के दोहरे मार्गों से सुचारू रूप से चल रही है।
धार्मिक उत्साह के साथ पिछले पांच दिनों के दौरान 93 हजार तीन सौ से अधिक यात्रियों ने पवित्र गुफा में शिवलिंगम के दर्शन किए। प्रति दिन कई हजार यात्री श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत जम्मू आधारित शिविर से निकलते हैं, जो कश्मीर क्षेत्र में अपने संबंधित आधार शिविरों तक सुरक्षित पहुंच जाते हैं। देशभर से यात्री कश्मीर क्षेत्र में सभी प्रकार की व्यवस्थाओं, सुविधाओं और सुरक्षित वातावरण से प्रसन्न और संतुष्ट महसूस करते हैं। इस वर्ष चल रही श्री अमरनाथ जी यात्रा में लाखों यात्रियों के भाग लेने की उम्मीद है।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत और चीन के संबंध पिछले…
भारत और सऊदी अरब ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा…
गृह मंत्रालय से मिली खास जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने…
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के बीच…
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईएफटी) ने शंघाई 2026 में आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में…
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में…