केरल में एनएच-66 के कोल्लम बाईपास से कदंबत्तुकोणम खंड को 6-लेन का बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना पर अयाथिल जंक्शन पर एक निर्माणाधीन पुल की शटरिंग आज दोपहर 1.00 बजे ढह गई। यह हादसा सॉलिड स्लैब ब्रिज की कंसर्टिंग के दौरान हुआ। घटना से अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
कड़ी कार्रवाई करते हुए, एनएचएआई ने परियोजना के ‘रिक्वेस्ट फॉर इंस्पेक्शन’ (आरएफआई) के निरीक्षण के लिए कर्मियों को नियुक्त करने में विफलता के लिए कंसेशनेयर के ब्रिज इंजीनियर और डीजीएम स्ट्रक्चर के साथ-साथ कंसल्टिंग फर्म के टीम लीडर को प्रोजेक्ट से हटा दिया है।
एनआईटी कालीकट से सेवानिवृत्त प्रोफेसर टीपी सोमसुंदरम और रेलवे के ब्रिज इंजीनियर श्री पद्मजन को शटरिंग डिजाइन/ सामग्री की जांच के लिए लगाया गया है और वे कल यानी 29.11.2024 को साइट का दौरा करेंगे।
एनएचएआई परिस्थिति से निपटने के लिए आवश्यक इलाज के योग्य उपाय सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है।
इस वर्ष मार्च में कुल वस्तु और सेवा कर -जीएसटी संग्रह पिछले वर्ष के इसी…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कर्नाटक के तुमकुरु स्थित श्री सिद्धगंगा मठ में डॉ. श्री…
उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के संविधान सदन में…
जम्मू-कश्मीर में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी असम के दौरे पर हैं। वे कल रात लगभग नौ बजे डिब्रूगढ़…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…