भारत

सिक्किम आज अपना स्‍थापना दिवस मना रहा है

सिक्किम आज अपना स्‍थापना दिवस मना रहा है। राज्‍य 16 मई 1975 को आधिकारिक रूप से भारत में शामिल हुआ था। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन गंगतोक के मनन केंद्र में राज्‍य स्‍थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। पदभार ग्रहण करने के बाद उपराष्‍ट्रपति की यह पहली सिक्किम यात्रा है। इस कार्यक्रम में राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर, मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और पूवोत्‍तर विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सिक्किम के राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सिक्किम के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है क्‍योंकि सिक्किम इस वर्ष अपना 50वां राज्य स्थापना दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के विकास में सिक्किम के योगदान का अत्यंत महत्व है और हम इसकी सराहना करते हैं। प्रधानमंत्री ने 50वें राज्य  स्थापना दिवस समारोह के दौरान सिक्किम की अपनी हालिया यात्रा को याद करते हुए कहा कि वे राज्य के लोगों के स्नेह और प्रेम से अत्यंत अभिभूत हुए।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत नवीकरणीय ऊर्जा सम्‍मेलन और प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय…

2 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरसु’ पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा

पश्चिम-मध्य और उससे सटी दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरसु’…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के झुंझुनू में हुए हादसे में हुई मृत्यु पर शोक जताया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के झुंझुनू में हुए हादसे में हुई मृत्यु पर शोक…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल 21,800 करोड़ रुपये की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3 नवंबर, 2026 को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से…

4 घंटे ago