बॉलीवुड गायक सोनू निगम को संगीत के क्षेत्र में उनके विश्वव्यापी प्रभाव के लिए एक प्रमुख भारतीय प्रवासी छात्र संगठन ने मानद फेलोशिप से सम्मानित किया है। निगम एक संगीत कार्यक्रम के सिलसिले में फिलहाल ब्रिटेन में हैं।
ब्रिटेन के ‘नेशनल इंडियन स्टूडेंट्स एंड एलुमनाई यूनियन’ (एनआईएसएयू) ने पिछले सप्ताहांत लंदन के वेम्बली एरिना में निगम की प्रस्तुति के दौरान उन्हें फेलोशिप से सम्मानित किया। लेबर पार्टी के वरिष्ठ ब्रिटिश भारतीय सांसद वीरेंद्र शर्मा और स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज (एसओएएस) में भारतीय संस्कृति के एमेरिटस प्रोफेसर रेचल ड्वायर ने मंच पर निगम को सम्मानित किया।
इससे पहले अभिनेत्री शबाना आजमी, लेखक जावेद अख्तर और अध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर समेत कई अन्य हस्तियों को यह मानद फेलोशिप प्रदान की जा चुकी है। यह फेलोशिप उन व्यक्तियों को दी जाती है जो वैश्विक मंच पर भारतीय सांस्कृतिक, शिक्षा और समाज सुधार पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालते हैं।
सोनू निगम ने सम्मान प्राप्त करने के बाद कहा, ‘‘आपके प्रेम और इस सम्मान के लिए एनआईएसएयू का धन्यवाद। मैं इसे ईश्वर की ओर से एक और अनमोल उपहार मानता हूं।’’
लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…
सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…
जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…