बिज़नेस

सोलहवें वित्त आयोग ने सलाहकार परिषद का गठन किया

सोलहवें वित्त आयोग ने निम्नलिखित सदस्यों के साथ एक सलाहकार परिषद का गठन किया है:

  1. डॉ. डी.के. श्रीवास्तव
  2. श्री नीलकंठ मिश्र
  3. डॉ.पूनम गुप्ता
  4. सुश्री प्रांजुल भंडारी
  5. श्री राहुल बाजोरिया

डॉ. पूनम गुप्ता इस सलाहकार परिषद की संयोजक होंगी। इस सलाहकार परिषद की भूमिका और कार्य होंगे:

  • किसी भी संदर्भ की शर्तों (टीओआर) या संबंधित प्रासंगिक विषयों पर आयोग को सलाह देना।
  • कागजात या शोध अध्ययन की तैयारी में सहायता करना और वित्त आयोग द्वारा शुरू किए गए अध्ययनों की निगरानी या मूल्यांकन करना ताकि आयोग के टीओआर में वर्णित मुद्दों के बारे में उसकी समझ बेहतर हो सके।
  • राजकोषीय हस्तांतरण से संबंधित मामलों के बारे में सर्वोत्तम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कार्यप्रणालियों की तलाश करके और आयोग की सिफारिशों की गुणवत्ता, सुलभता एवं कार्यान्वयन को बेहतर करके उसके दायरे व समझ को व्यापक बनाने में मदद करना।
Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.86 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत बजट का पूरा उपयोग किया

रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…

1 घंटा ago

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

3 घंटे ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

3 घंटे ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

3 घंटे ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

4 घंटे ago