पहाड़ों पर बर्फबारी से पूरे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने बताया है कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी।
जम्मू और कश्मीर भीषण ठंड की चपेट में है। कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार कल रात कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विभाग ने आज और कल भी जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में ठंड और शीत लहर का अनुमान व्यक्त किया है।
उत्तर प्रदेश में अगले चार से पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में चार से छह डिग्री की गिरावट हो सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
पश्चिम एशिया संघर्ष में शांति प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। ईरान ने अमेरिका द्वारा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में…
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…