भारत

मणिपुर में बाढ़ के कारण अब तक तीन लोगों की मौत और एक व्यक्ति लापता, एक लाख 88 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए

मणिपुर में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। बाढ से इम्फाल शहर बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बाढ़ के कारण अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और एक व्यक्ति लापता है। बाढ से एक लाख 88 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। हमारे संवाददता ने बताया है कि केंद्रीय बल और सेना राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं तथा बाढ से प्रभावित परिवार राहत शिविरों में शरण ले रहे हैं।

राज्य के जल संसाधन मंत्री ने कहा कि मणिपुर में अचानक आई बाढ़ से एक लाख अट्ठासी हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इंफाल शहर के निचले इलाके और प्रमुख सड़कें पानी में डूबी हुई हैं। सरकार ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए 56 राहत शिविर खोले हैं और उन्हें जरूरी सामान उपलब्‍ध कराया गया है।

इम्फाल घाटी में बहने वाली प्रमुख नदियों के तटों की मरम्मत, दरारों और अतिप्रवाह से निपटने का काम जारी है। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कल रात मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक बुलाई और बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की। एन. बीरेन ने इंफाल शहर में चल रहे बचाव अभियान का भी निरीक्षण किया।

Editor

Recent Posts

ईरान ने अमेरिका द्वारा पेश किए गए 15 सूत्रीय प्रस्ताव को खारिज किया

पश्चिम एशिया संघर्ष में शांति प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। ईरान ने अमेरिका द्वारा…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में स्थान दिया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में…

3 घंटे ago

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

14 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

14 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

16 घंटे ago