मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में भीषण गर्मी से आज कुछ राहत मिली है। विभाग ने अगले चार दिन तक मुख्य रूप से राजस्थान और गुजरात में अत्यधिक गर्मी की आशंका व्यक्त की है।
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने कहा कि दिल्ली में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि शनिवार तक दिल्ली में लू चलने की कोई संभावना नहीं है।
विभाग ने कहा है कि देश के पूर्वी हिस्सों में बिजली और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। अगले सात दिन तक झारखंड, बिहार, ओडिसा और पश्चिम बंगाल में आंधी, बिजली और बारिश हो सकती है। दक्षिणी भागों में कल भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।
पश्चिम-मध्य और उसके निकटवर्ती दक्षिण बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव के क्षेत्र के शनिवार सुबह तक चक्रवात में बदलने की संभावना है। यह भीषण तूफान के रूप में रविवार शाम तक बांग्लादेश और इसके निकटवर्ती पश्चिम बंगाल के तटों के पास पहुंच सकता है।
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में 6.63% अल्पांश…
ICC टी-ट्वेंटी विश्व कप में कल रात ग्रुप-ए के मैच में भारत ने नामीबिया को…
बांग्लादेश में मतगणना जारी है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी 13वें राष्ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की…
भारतीय रिज़र्व बैंक ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए संशोधित मसौदा नियम जारी किए…
भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) और पुडुचेरी सरकार के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अमुंडी एसेट मैनेजमेंट एस.ए.एस. (अधिग्रहणकर्ता) और आईसीजी पीएलसी (लक्ष्य कंपनी) के…