श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने कहा है कि भारत का आर्थिक रूप से मज़बूत होना श्रीलंका सहित इस पूरे क्षेत्र की प्रगति के लिए अच्छा है। एक समाचार एजेंसी से बातचीत में उन्होंने कहा कि श्रीलंका अपने बंदरगाहों, नवीकरणीय ऊर्जा और अन्य बुनियादी ढांचा क्षेत्र में और अधिक निवेश चाहता है जो भारत और श्रीलंका– दोनों के हित में है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध सुदृढ हैं और साझेदारी बहु-आयामी है।
अली साबरी ने यह भी कहा कि श्रीलंका के सभी समुदायों पर भारतीय सभ्यता का प्रभाव पड़ा है। अली साबरी ने कहा कि रामायण-पथ से दोनों देशों के बीच पर्यटन तथा जन-संपर्क और मज़बूत होगा।
बिहार के सबसे लंबे समय तक CM रहने वाले नीतीश कुमार ने पटना के लोक…
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों का निर्धारण और संग्रह) चौथे…
संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी ने ईरान के बंदरगाहों की अमरीका…
भारत ने अफगानिस्तान को 13 टन बैसिल कैल्मेट-गुएरिन (बीसीजी) के टीके और संबंधित सामग्री भेजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बैसाखी के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…
पंजाब में आज बैसाखी का त्योहार श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे की भावना के साथ मनाया…