खेल

आज का अखबार हिंदी 21 मई 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान अखबारों की बडी खबर है। राष्‍ट्रीय सहारा की सुर्खी है – बंगाल और झारखंड में बंपर वोटिंग, बंगाल में 74 प्रतिशत से अधिक तो झारखंड में 63 प्रतिशत मतदान। दैनिक भास्‍कर रिकॉर्ड तोड शीर्षक से लिखता है – जम्‍मू कश्‍मीर के बारामूला में चालीस साल बाद पचास प्रतिशत से ज्‍यादा मतदान। पत्‍थरबाजी के गढ रहे सोपोर और पहलगाम में मतदाताओं की थी लंबी कतारें। उधर, राजस्‍थान पत्रिका की टिप्‍पणी है – बडे शहरों ने फिर किया निराश पांचवें चरण में साठ प्रतिशत मतदान।

हेलीकॉप्‍टर हादसे में ईरान के राष्‍ट्रपति रईसी की मौत, जनसत्‍ता की अहम खबर है। मौके से विदेश मंत्री, पूर्वी अजरबैजान के गवर्नर और रईसी के अंगरक्षकों के मिले शव। भारत में एक दिन का राजकीय शोक।

उधर, अमर उजाला की खबर है – भारतीय तटरक्षक बल ने 24 पर्यटकों की बचाई जान, खराब मौसम और ईंधन खत्‍म होने से रविवार को नाव गोआ के मोरमुगाव बंदरगाह के पास फंस गई थी।

भारतीय मसालों की गुणवत्‍ता पर उठे विवाद पर दैनिक जागरण का कहना है – सिर्फ दशमलव दो प्रतिशत भारतीय मसालों में पाई जाती है कमी, विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के मानको को पूरा करते हैं भारतीय मसाले। अलग-अलग मानक होने से भी कुछ देशों में आ जाती है दिक्‍कत।

हिन्‍दुस्‍तान की खबर है- अनचाही कॉल करने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना, सरकार मोबाइल फोन उपभोक्‍ताओं को अनचाही कॉल से राहत दिलाने के लिए कर रही है हरसंभव प्रयास।

Editor

Recent Posts

बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक CRR को मौजूदा 90% के बजाए 99% पर बनाए रखने की आवश्यकता होगी: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…

11 घंटे ago

एनआईए ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट में हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…

11 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे संस्करण के प्रतिभागियों को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…

11 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

13 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

13 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

13 घंटे ago