बिज़नेस

S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने भारत की दीर्घकालिक सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को ‘BBB-‘ से ‘BBB’ और अल्पकालिक रेटिंग को ‘A-3’ से ‘A-2’ किया

वित्त मंत्रालय ने स्टैंडर्ड एंड पूअर्स (एसएंडपी) ग्लोबल रेटिंग्स द्वारा, भारत की दीर्घकालिक सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को ‘बीबीबी-‘ से ‘बीबीबी’ और अल्पकालिक रेटिंग को ‘ए-3’ से ‘ए-2’ करके स्थिर दृष्टिकोण के साथ अपग्रेड करने के फैसले का स्वागत किया है। यह रेटिंग अपग्रेड भारत की आगामी आर्थिक यात्रा और विवेकपूर्ण राजकोषीय प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पुष्टि करती है। यह एसएंडपी द्वारा 18 सालों में देश का पहला सॉवरेन अपग्रेड है। इससे पहले 2007 में भारत को निवेश ग्रेड बीबीबी- में अपग्रेड किया गया था। मई 2024 में, एजेंसी ने भारत के लिए अपने दृष्टिकोण को ‘स्थिर’ से ‘सकारात्मक’ किया था।

आज प्रकाशित एसएंडपी की भारत सॉवरेन रेटिंग समीक्षा के अनुसार, यह अपग्रेड कई प्रमुख कारकों को दर्शाता है, जिनमें भारत की तेज और गतिशील आर्थिक वृद्धि, राजकोषीय समेकन के लिए सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता, सार्वजनिक व्यय की बेहतर गुणवत्ता, खासकर पूंजीगत व्यय और बुनियादी ढांचे पर, और मजबूत कॉर्पोरेट, वित्तीय और बाह्य बैलेंस शीट शामिल हैं। भरोसेमंद मुद्रास्फीति प्रबंधन और बढ़ती नीतिगत पूर्वानुमानशीलता ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई है।

एसएंडपी ने अपनी रिपोर्ट में भारतीय अर्थव्यवस्था की उन प्रमुख खूबियों का ब्यौरा दिया है, जिनके चलते भारत को वैश्विक स्तर पर सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनने का अवसर मिला है, जिसमें वित्त वर्ष 22 से वित्त वर्ष 24 तक वास्तविक जीडीपी वृद्धि औसतन 8.8 प्रतिशत रही है, जो एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सबसे अधिक है। एजेंसी ने कहा है कि मौद्रिक नीति सुधारों, खासकर मुद्रास्फीति को लक्षित करने वाली व्यवस्था को अपनाने से, मुद्रास्फीति की उम्मीदों को ज्यादा असरदार तरीके से नियंत्रित किया गया है। एसएंडपी ने यह भी माना है कि वैश्विक प्रतिकूलताओं और मूल्यों के झटकों के बावजूद, भारत ने समग्र मूल्य स्थिरता बनाए रखकर अपनी मज़बूती का प्रदर्शन किया है। इसके अलावा मौद्रिक सुधारों ने, गहन घरेलू पूंजी बाजारों के चल रहे विकास के साथ मिलकर, समग्र आर्थिक परिदृश्य के लिए अधिक स्थिर और मददगार माहौल तैयार किया है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि भारत की बाहरी और वित्तीय स्थिति मजबूत बनी हुई है और लोकतांत्रिक संस्थाएं भी नीतिगत निरंतरता और दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित कर रही हैं।

भविष्य का बात करें तो, एसएंडपी ने वित्त वर्ष 26 में 6.5 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि और अगले तीन सालों तक लगातार इसमें गति बने रहने का अनुमान लगाया है। एजेंसी ने सुझाव दिया है, कि राजकोषीय घाटे के कम होने और निरंतर सार्वजनिक निवेश से, आगे की सकारात्मक रेटिंग कार्रवाई को बल मिल सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत के बड़े और मज़बूत घरेलू उपभोग आधार के कारण, हाल ही में लगाए गए अमेरिकी टैरिफ का प्रभाव सीमित रहने की उम्मीद है।

हाल ही में, एक अन्य रेटिंग एजेंसी, मॉर्निंग स्टार डीबीआरएस ने भी भारत की रेटिंग को अपग्रेड कर “बीबीबी” दर्जा दिया है।

Editor

Recent Posts

दिल्ली हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी में लापता व्यक्तियों से संबंधित जनहित याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज राष्ट्रीय राजधानी में लापता लोगों के मामलों से संबंधित एक…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा में गोलीबारी की घटना में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा में गोलीबारी की घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों…

12 घंटे ago

NHRC ने गुरुग्राम के DLF Phase-3 में चोरी के संदेह में पांच नाबालिगों को बंधक बनाकर रखे जाने, यौन उत्पीड़न और यातना के मामले में स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने हरियाणा के गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-तीन इलाके में एक निर्माणाधीन…

12 घंटे ago

NHRC ने मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स में एक अवैध कोयला खदान में हुए विस्फोट में 18 श्रमिकों की कथित मौत के मामले का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स के थांगस्काई क्षेत्र में 5…

12 घंटे ago

श्रीलंका में ऐतिहासिक प्रदर्शनी के बाद भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेष भारत वापस लाए गए

भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेष आज श्रीलंका से भारत वापस लाए गए। ये अवशेष…

16 घंटे ago