बिज़नेस

भारतीय तटरक्षक बल के पहले नई पीढ़ी के अपतटीय गश्ती जहाज (NGOPV) के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए स्टील-कटिंग समारोह मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में आयोजित किया गया

भारतीय तटरक्षक बल के पहले नई पीढ़ी के अपतटीय गश्ती जहाज (एनजीओपीवी) के निर्माण की प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू करने के लिए स्टील-कटिंग समारोह मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में 31 मई, 2024 को भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) अधिकारियों की उपस्थिति में मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) में आयोजित हुआ। रक्षा मंत्रालय ने दिसंबर 2023 में 1,614.89 करोड़ रुपये की कुल लागत से भारतीय तटरक्षक बल के लिए छह एनजीओपीवी की खरीद के उद्देश्य से मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे। इस परियोजना का उद्देश्य तटीय एवं अपतटीय गश्ती कार्य में क्षमताओं को बढ़ाना, समुद्री क्षेत्रों की सुरक्षा करना और परिचालन दक्षता को बढ़ाना है।

नई पीढ़ी के अपतटीय गश्ती जहाज अत्याधुनिक मशीनरी और उपकरणों से सुसज्जित हैं। यह पोत दो डीजल इंजनों द्वारा संचालित है, जो 23 नॉट की अधिकतम निरंतर गति प्राप्त करने तथा 5,000 समुद्री मील तक की दूरी तय करने में सक्षम हैं। इनमें एकीकृत दोहरे इंजन वाली हेलीकॉप्टर सुविधाएं और भारी हेलीकॉप्टरों के लिए स्थान उपलब्ध हैं, जिससे तीव्र व प्रभावी हवाई निगरानी तथा प्रतिक्रिया क्षमताएं संभव हो पाती हैं। बहुउद्देशीय ड्रोन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता क्षमताओं और वायरलेस नियंत्रित दूरस्थ जल बचाव यान जैसी उन्नत सुविधाओं से युक्त एनजीओपीवी तटरक्षक बल को अद्वितीय लचीलापन व परिचालन क्षमता प्रदान करते हैं।

इस जहाज की डिलीवरी मई, 2027 तक होनी है और यह परियोजना में शामिल भारतीय तटरक्षक बल, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड तथा अन्य हितधारकों के सहयोगात्मक प्रयासों का प्रमाण है। नई पीढ़ी के अपतटीय गश्ती जहाज निर्माण की परियोजना आत्मनिर्भरता और स्वदेशी विनिर्माण के प्रति राष्ट्र की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है।

Editor

Recent Posts

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…

11 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने सेना, नौसेना, वायुसेना की महिला SSC अधिकारियों को दिया पेंशन का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…

12 घंटे ago

RBI ने 3-दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी माध्यम से बैंकिंग प्रणाली में ₹55,837 करोड़ की प्रवाह किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…

12 घंटे ago

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ सुधार से जुड़े समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…

12 घंटे ago

CSIR एवं विदेश मंत्रालय ने संयुक्त रूप से नई दिल्ली में “क्षमता खोज सत्र” के लिए वैश्विक दक्षिण के राजदूतों की मेजबानी की

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…

13 घंटे ago