इस्पात सचिव नागेंद्र नाथ सिन्हा ने कहा है कि सरकारी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की अधिक मांग के कारण भारत में इस्पात उत्पादन वर्ष 2030 तक 30 करोड़ टन से अधिक हो जाने का अनुमान है।
कल, दिल्ली में भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स में उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे पर जोर दिए जाने से इस्पात की मांग काफी अधिक बनी हुई है और इसमें लगभग 10 प्रतिशत वृद्धि की संभावना है। नागेंद्र नाथ सिन्हा ने कहा कि सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि और सरकारी तथा निजी दोनों क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे पर निरंतर जोर के कारण स्टील की मांग मजबूत बनी रहेगी।
इस सप्ताह के शुरू में इस्पात और भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमार स्वामी ने स्टील आयात पर निगरानी के लिए बने पोर्टल सिम्स के दूसरे संस्करण की शुरुआत की थी।
निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…
देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…
नेशनल काउंसिल फॉर सीमेंट एंड बिल्डिंग मैटेरियल्स (एनसीबी) ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के साथ…
भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…