बिज़नेस

शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन गिरावट, सेंसेक्स 617 अंक और निफ्टी 216 अंक टूटा

शेयर बाजार में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 617 अंक का गोता लगा गया। एनएसई निफ्टी भी 22,500 अंक के नीचे आ गया। वायदा एवं विकल्प खंड में मासिक सौदों के निपटान के बीच टिकाऊ उपभोक्ता और चुनिंदा आईटी शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 617.30 अंक यानी 0.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,885.60 अंक पर बंद हुआ। प्रमुख कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से सूचकांक कारोबार के दौरान 73,668.73 अंक के निचले स्तर पर आ गया था। पिछले पांच दिन में सेंसेक्स 1,532 अंक यानी दो प्रतिशत नीचे आया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 216.05 अंक यानी 0.95 प्रतिशत टूटकर 22,488.65 अंक पर बंद हुआ। पिछले पांच दिन में निफ्टी 479 अंक टूटा है। दोनों मानक सूचकांक 23 मई को अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गये थे। उसके बाद से निवेशकों ने चार जून को आने वाले लोकसभा चुनावों के नतीजों से पहले अनिश्चितता की स्थिति के बीच मुनाफावसूली की।

सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील, टाइटन, टेक महिंद्रा, विप्रो, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, नेस्ले इंडिया, टाटा मोटर्स और जेएसडब्ल्यू स्टील प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक शामिल हैं। सेंसेक्स और निफ्टी में पिछले पांच कारोबारी सत्रों में गिरावट से निवेशकों को लगभग 10 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

Editor

Recent Posts

फरवरी 2025 से कल तक एलपीजी आपूर्ति 53 प्रतिशत से बढ़कर 90 प्रतिशत हो गई: तेल और प्राकृतिक गैस मंत्रालय

सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सभी…

6 घंटे ago

भारतीय नौसेना का गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट INS त्रिकंडतंजानिया के दार-एस-सलाम पहुंचा

भारतीय नौसेना का एक प्रमुख गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंड को तंजानिया के दार-एस-सलाम पहुंचा।…

6 घंटे ago

देश के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान सामूहिक रूप से 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, पत्तन, पोत परिवहन…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को याद किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर भारत की समृद्ध समुद्री विरासत…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- जनसंख्या वृद्धि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने वाले दक्षिणी राज्यों की लोकसभा सीटें कम नहीं होंगी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक,…

10 घंटे ago

रेल मंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अगली पीढ़ी की अमृत भारत रेलगाडियों के डिब्‍बों का निरीक्षण किया

रेल मंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अगली पीढ़ी की अमृत भारत रेलगाडियों के…

10 घंटे ago