अंतर्राष्ट्रीय

सूडान में सत्ता के लिए प्रतिद्वंद्वी जनरलों के बीच वर्षों से जारी संघर्ष चरम पर पहुंच गया

संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक मामलों की प्रमुख रोजमेरी डिकार्लो ने कहा है कि सूडान में सत्ता के लिए प्रतिद्वंद्वी जनरलों के बीच वर्षों से जारी संघर्ष चरम पर पहुंच गया है। इसका मूल कारण दोनों गुटों को विदेशी समर्थकों से मिल रहे हथियार हैं जो संयुक्त राष्‍ट्र प्रतिबंधों का लगातार उल्‍लंघन कर दोनों गुटों को पहुंचाए जा रहे हैं। जबकि ये हथियार सूडान में संघर्ष समाप्त करने के उद्देश्य से दिए जा रहे हैं।

राजनीतिक मामलों की अवर महासचिव रोजमेरी डिकार्लो ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि यह संकट गैर कानूनी और अनैतिक है और इसे तुरंत समाप्त किया जाना चाहिए।

सूडान में पिछले वर्ष अप्रैल से जनरल अब्देल फतह अल-बुरहान के नेतृत्व वाली सेना और मोहम्मद हमदान डागालो के नेतृत्व वाले रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के बीच सत्‍ता के लिए संघर्ष चल रहा है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी कल गुजरात का दौरा करेंगे, 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे साथ ही उद्घाटन तथा राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 31 मार्च 2026 को गुजरात का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री गांधीनगर में सुबह…

2 घंटे ago

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ…

5 घंटे ago

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज, इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए हमले किए

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज हो गए हैं। इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए…

5 घंटे ago

94 हजार टन एलपीजी लेकर आ रहे दो और भारतीय टैंकरों ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

दो और भारतीय एलपीजी टैंकर, 94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश आ रहे हैं।…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

18 घंटे ago