भारत

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को पेन्नैयार नदी जल विवाद को सुलझाने के लिए विशेष न्यायाधिकरण बनाने का निर्देश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने केंद्र सरकार को पेन्नैयार नदी जल बंटवारे को लेकर तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच लंबित विवाद के निपटारे के लिए एक न्यायाधिकरण गठित करने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति एन वी अंजारिया की पीठ ने केंद्र सरकार को अधिसूचना जारी करने और एक महीने के भीतर जल विवाद न्यायाधिकरण गठित करने को कहा।

न्यायमूर्ति विक्रम नाथ ने कहा कि दोनों राज्यों के बीच अंतरराज्यीय जल विवाद के समाधान के लिए न्यायाधिकरण के गठन में देरी का कोई कारण नहीं है। तमिलनाडु सरकार ने 2018 में मामला दायर करके कर्नाटक में पोन्नैयार नदी पर बनाए गए चेक डैम और डायवर्जन कार्यों को चुनौती दी थी। तमिलनाडु ने तर्क दिया कि अंतरराज्यीय नदी जल राष्ट्रीय संपत्ति है और कोई भी राज्य इस पर अनन्य अधिकार का दावा नहीं कर सकता। विस्तृत निर्णय की प्रतीक्षा है।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

4 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

5 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

5 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

5 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

5 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

5 घंटे ago