Categories: भारत

सुप्रीम कोर्ट ने प्रमुख सार्वजनिक स्थानों को लावारिस कुत्तों और अन्य पशुओं से सुरक्षित रखने के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने लावारिस कुत्‍तों के बढ़ते खतरे से सार्वजनिक स्‍थानों को सुरक्षित रखने और राजमार्गों से लावारिस मवेशियों और अन्‍य पशुओं को हटाने के लिए आज कई दिशा-निर्देश जारी किए। न्‍यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्‍यायमूर्ति संदीप मेहता और न्‍यायमूर्ति एन.वी अंजारिया की पीठ ने स्‍वत: संज्ञान लेते हुए देश में लावारिस कुत्‍तों के प्रबंधन से जुड़े मामले की सुनवाई की।

न्‍यायालय प्रत्‍येक शैक्षिक संस्‍थान, अस्‍पताल, सार्वजनिक खेल परिसर, बस स्‍टैंड और रेलवे स्‍टेशनों पर आवारा कुत्‍तों के प्रवेश को रोकने के लिए उपयुक्‍त तरीके से बाड़ लगाने के निर्देश दिए हैं। न्‍यायालय ने पशु जन्‍म नियंत्रण निमय, 2023 के अंतर्गत स्‍थानीय नगर निकायों से ऐसे जगहों से पशुओं को नियमित रूप से उठाकर आवश्‍यक टीककरण और नसबंदी के बाद निर्धारित आश्रय स्‍थलों पर भेजने को कहा है।

शीर्ष न्‍यायालय ने कहा कि सभी राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्‍य सचिव इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करवाएं। अन्‍यथा ये अधिकारी इसके लिए व्‍यक्तिगत रूप से जिम्‍मेदार होंगे। सर्वोच्‍च न्‍यायालय को इन दिशा-निर्देशों के कार्यान्‍वयन को लेकर उठाए गए कदमों के बारे में आठ सप्‍ताह के भीतर अनुपालन स्थिति रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

Editor

Recent Posts

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

45 मिनट ago

यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया

यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान…

48 मिनट ago

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को रूपांतरित करने के लिए शुरू की गई पीएम-सेतु योजना का एक वर्ष पूरा

पीएम-सेतु योजना का आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना के अंतर्गत उन्नत…

51 मिनट ago

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क में दो नर ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को वन्य क्षेत्र में छोड़ा

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने गंभीर रूप से लुप्तप्राय…

54 मिनट ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश को 3,600 करोड़ रुपए की लागत से 3 लाख पक्के आवासों की बड़ी सौगात सौंपी

आंध्र प्रदेश के समग्र विकास और ग्रामीण उत्थान को नई गति देते हुए केंद्रीय मंत्री…

55 मिनट ago

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित को भारत, इस्राएल और पूरी दुनिया का नायक बताया

इस्राएल के प्रधानमंत्री बे‍न्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…

7 घंटे ago