भारत

सुप्रीम कोर्ट ने 14 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की गर्भावस्था चिकित्सकीय तरीके से समाप्त करने का आदेश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र की 14 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की गर्भावस्था चिकित्सकीय तरीके से समाप्त करने का आदेश दिया है। पीड़िता की गर्भावस्था लगभग 28वें सप्ताह में है। अदालत ने मुंबई के लोकमान्य तिलक अस्पताल के डीन को डॉक्टरों की एक टीम गठित करने को कहा है। इस पर आने वाले सभी खर्च और चिकित्सा आवश्यकताओं को राज्य सरकार वहन करेगी।

शीर्ष अदालत का आदेश चिकित्सकों द्वारा दी गई उस सिफारिश के बाद आया, जिसमें कहा गया था कि गर्भावस्था जारी रहने से नाबालिग का शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य प्रभावित होगा।

मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला की पीठ ने गर्भवती नाबालिग के मामले की सुनवाई प्राथमिकता के आधार पर की। दुष्कर्म पीड़िता की मां की याचिका पर सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पहले उसकी मेडिकल जांच का आदेश दिया था। मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी (एम.टी.पी.) अधिनियम के अनुसार, विवाहित महिलाओं, दुष्कर्म, विकलांग और नाबालिगों के लिए 24 सप्ताह तक गर्भपात की अनुमति है।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.86 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत बजट का पूरा उपयोग किया

रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…

4 घंटे ago

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

6 घंटे ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

6 घंटे ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

6 घंटे ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

7 घंटे ago