भारत

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने गलवान घाटी में हुई झड़प के संबंध में भारतीय सेना पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी के लिए उन्हें फटकार लगाई

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने 2020 में चीन के साथ गलवान घाटी में हुई झड़प के संदर्भ में, भारतीय सेना के बारे में, विपक्ष के नेता राहुल गांधी की कथित अपमानजनक टिप्पणियों पर नाराजगी जताई है। न्‍यायालय ने सुनवाई के दौरान राहुल गांधी की टिप्‍पणियों को मौखिक रूप से खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति ए.जी. मसीह की पीठ ने कहा कि विपक्ष का नेता होने के नाते राहुल गांधी को ऐसी कोई भी टिप्‍पणी सोशल मीडिया पर नहीं, बल्कि संसद में करनी चाहिए। न्यायमूर्ति दत्ता ने गांधी के इस दावे पर सवाल उठाया कि चीन ने दो हजार वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है। सीमा सड़क संगठन – बीआरओ के एक पूर्व निदेशक द्वारा दायर आपराधिक मानहानि के मामले पर रोक लगाते हुए, शीर्ष अदालत ने, इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा कार्यवाही रद्द करने से इनकार करने के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर एक नोटिस जारी किया और उच्‍च न्‍यायालय के निर्णय पर तीन सप्ताह के लिए अंतरिम रोक लगाई।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

7 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

7 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

7 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

7 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

7 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

7 घंटे ago