बिज़नेस

रेप्को बैंक ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को वर्ष 2024-25 के लिए 22.90 करोड़ रुपये का लाभांश चेक सौंपा

रेप्को बैंक ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को वर्ष 2024-25 के लिए 22.90 करोड़ रुपये का लाभांश चेक सौंपा। केन्द्रीय गृह मंत्री ने रेप्को बैंक की टीम को वित्तीय वर्ष 2024-25 में 140 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड लाभ अर्जित करने के लिए हार्दिक बधाई दी।

अमित शाह ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा कि गृह मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आने वाले इस बैंक ने दक्षता, समर्पण और व्यावसायिकता का एक ऐसा उदाहरण स्थापित किया है जो सहकारी क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। टीम को उसके भविष्य के सफर के लिए शुभकामनाएँ।

रेप्को बैंक के अध्यक्ष ई. संथानम, निदेशक–रेप्को बैंक और रेप्को होम फाइनेंस लिमिटेड के अध्यक्ष सी. थंगराजू और प्रबंध निदेशक ओ.एम. गोकुल ने गृह मंत्री को चेक सौंपा। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और सचिव, सीमा प्रबंधन डॉ. राजेंद्र कुमार भी उपस्थित थे।

रेप्को बैंक ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान 140 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया और 30% लाभांश दिया, जो सहकारी समिति के इतिहास में सबसे अधिक है। रेप्को बैंक, भारत सरकार का एक उद्यम है। भारत सरकार के पास रेप्को बैंक में 50.08% हिस्सेदारी है और यह गृह मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में आता है। यह एक निरंतर लाभ कमाने वाली संस्था है, जो तीन दशकों से अधिक समय से लगातार लाभांश घोषित कर रही है।

Editor

Recent Posts

भारत ने खाड़ी, लाल सागर और काला सागर में वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों पर बार-बार होने वाले हमलों पर चिंता व्‍यक्‍त की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने ‘जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर मित्र समूह‘ की…

6 मिनट ago

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने कई जिलों में मूसलाधार वर्षा का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया

उत्तराखंड में आज और कल कई स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग…

9 मिनट ago

छत्‍तीसगढ़ में पिछले दो दिन से लगातार वर्षा के कारण राज्‍य के सभी स्‍कूल आज बंद

छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिन से लगातार हो रही वर्षा के कारण राज्य के सभी…

13 मिनट ago

झांसी में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार एक महिला की कथित आत्महत्या की सूचना पर NHRC ने स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया…

15 घंटे ago

मुंबई हवाई अड्डे पर लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य का 9.40 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त; तीन गिरफ्तार

सोने की तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…

17 घंटे ago