भारत

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG फिर से कराने पर केंद्र सरकार, एनटीए से जवाब मांगा

सुप्रीम कोर्ट ने कथित तौर पर प्रश्नपत्र लीक होने और अन्य गड़बड़ियों के आधार पर मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा-स्नातक’ (NEET-UG) 2024 को फिर से कराने के अनुरोध वाली याचिका पर केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) से जवाब मांगा। हालांकि, शीर्ष अदालत ने एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सफल उम्मीदवारों की काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

न्यायमूर्ति ने प्रश्नपत्र लीक होने एवं अन्य गड़बड़ियों के आरोपों पर संज्ञान लेते हुए कहा, ”शुचिता (परीक्षा की) प्रभावित हुई है, इसलिए हमें जवाब चाहिए।” केंद्र और एनटीए के अलावा पीठ ने बिहार सरकार को भी नोटिस जारी किया। राज्य में परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। पीठ ने कहा, ”आपको कितना समय चाहिए? अदालत खुलने के तुरंत बाद? नहीं तो काउंसलिंग शुरू हो जाएगी।” शीर्ष अदालत ने शिवांगी मिश्रा और एमबीबीएस के नौ अन्य आकांक्षियों द्वारा दाखिल याचिका को लंबित याचिका के साथ संलग्न कर एनटीए को जल्द से जल्द जवाब दाखिल करने को कहा।

उच्चतम न्यायालय की पीठ में गर्मियों के अवकाश के बाद आठ जुलाई से नियमित सुनवाई शुरू होगी। अवकाश 20 मई से शुरू हुआ था। नीट-यूजी 2024 गत मई को आयोजित किया गया था और परिणाम चार जून को घोषित किए गए थे। इसके 14 जून को घोषित होने की उम्मीद थी।

एनटीए देश भर के सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट-यूजी आयोजित करती है। पीठ ने कहा, ”नोटिस जारी किया जाता है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को जल्द से जल्द जवाब दाखिल करना होगा।” अभ्यर्थियों की ओर से पेश हुए वकील मैथ्यूज जे. नेदुम्परा ने इस बीच काउंसलिंग प्रक्रिया पर रोक लगाने की अपील की लेकिन पीठ ने इनकार कर दिया। पीठ ने कहा, ”काउंसलिंग शुरू होने दीजिए, हम काउंसलिंग नहीं रोक रहे हैं। हम काउंसलिंग नहीं रोकेंगे। अगर आप ज्यादा बहस करेंगे तो हम याचिका खारिज कर देंगे।” इसने इस दलील पर ध्यान दिया कि नयी याचिका को पहले दायर की गई इसी तरह की याचिका के साथ जोड़ जाए, जिस पर प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाली पीठ ने 17 मई को केंद्र और एनटीए को नोटिस जारी किया था तथा यह पहले ही आठ जुलाई के लिए सूचीबद्ध है।

आरोप है कि परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया और बड़ी संख्या में छात्रों को पहले ही प्रश्नपत्र मिल गए तथा वे सफल हो गए। इसके अनुसार, 23 लाख छात्रों ने परीक्षा दी और उपलब्ध सीट की कुल संख्या एक लाख है। यह अत्यंत प्रतिष्ठित परीक्षा है। 67 छात्रों को 720 में से 720 अंक मिले।

Editor

Recent Posts

तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी के समान वितरण हेतु तीन सदस्यीय समिति गठित की

तेल विपणन कंपनियों ने राज्यों में वाणिज्यिक एलपीजी के समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए…

42 मिनट ago

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ECMS) के अंतर्गत कंपनियों को मंजूरी पत्र सौंपे

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग…

44 मिनट ago

CCRAS ने साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद की जानकारी को 13 भाषाओं में सुलभ बनाने के लिए AICTE द्वारा विकसित अनुवादिनी एआई के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

आयुष मंत्रालय के तहत केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) ने साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद की जानकारी…

48 मिनट ago

एनसीएल ने समय से पहले हासिल किया 140 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य

सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की प्रमुख सहायक कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने वित्त वर्ष…

53 मिनट ago

एनएचएआई ने इनविट और टीओटी मॉडल के माध्यम से 28,300 करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त किए

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संपत्ति मुद्रीकरण लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

55 मिनट ago