भारत

सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई शुरू की, ईडी की जांच में देरी पर उठाया सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की गई गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई शुरू की।

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ को ईडी की ओर से पक्ष रख रहे अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू की ओर से एक नोट दिया गया जिसमें उन्होंने केजरीवाल की इस दलील का विरोध किया कि जांच एजेंसी ने सरकारी गवाहों के बयानों को दबाया है।

आबकारी नीति संबंधी धनशोधन मामले में जांच में ‘देरी’ के लिए ईडी से सवाल किया और मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी से पहले की केस फाइल पेश करने को कहा। पीठ ने ईडी से मामले में आरोपी पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से पहले और बाद की केस फाइलों को भी पेश करने को कहा। उसने मामले की जांच में लिए गए समय पर ईडी से सवाल किया और कहा कि उसने कुछ चीजों को सामने लाने में दो साल लगा दिए।

Editor

Recent Posts

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

2 मिनट ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

1 घंटा ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज नई दिल्ली में महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रय विठोबा भरणे ने मुलाकात की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज नई दिल्ली में महाराष्ट्र के कृषि मंत्री…

2 घंटे ago

पीयूष गोयल ने WTO में सुधारों को पारदर्शी, समावेशी और सदस्य-संचालित प्रक्रिया के माध्यम से लागू करने का आह्वान किया, जिसमें विकास को केंद्र में रखा जाए

विश्व व्यापार संगठन(डब्ल्यूटीओ) का 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 26 मार्च 2026 को कैमरून के याउंडे में…

2 घंटे ago