खेल

T20 क्रिकेट विश्व कप: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज अहमदाबाद में होगा फाइनल मुकाबला

टी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्व कप का फाइनल आज अहमदाबाद में वर्तमान चैंपियन भारत और न्यूजीलैंड के बीच 7 बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम रिकार्ड चौथी बार जबकि न्यूजीलैंड दूसरी बार प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची है।

2007 और 2024 की विश्‍व विजेता टीम इंडिया के पास खिताबी हैट्रीक पूरी करने वाली पहली टीम बनने का शानदार मौका है। बेहद रोमांचक सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड को मात देने वाली टीम इंडिया के सामने उलट–फेर करने में माहिर न्‍यूज़ीलैंड की टीम है।

शानदार फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह पर एक बार फिर सभी की निगाहें होंगी। कप्‍तान सूर्यकुमार की अगुवाई में हार्दिक पांड्या, इशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह जहां इन फॉर्म हैं।

वहीं, आउट ऑफ फॉर्म चल रहे अभिषेक शर्मा और वरूण चक्रवर्ती टीम इंडिया के लिए चिंता का सबब हैं। टीम इंडिया इसी मैदान पर 2023 में वनडे विश्‍व कप फाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया के हाथों मिली हार के इतिहास को घरेलू मैदान पर खिताबी जीत के साथ बदलना चाहेगी।

उधर, न्‍यूज़ीलैंड की टीम ने लीग मैचों और सुपर-8 चरण में खराब प्रदर्शन से उबरते हुए सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में हराया था।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से पश्चिम एशिया पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान…

4 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…

5 घंटे ago

स्मार्ट पुलिस क्षमताओं को सशक्त करने के लिए टेलीमैटिक्स विकास केंद्र (C-DOT) ने दिल्ली पुलिस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…

5 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने आर के विश्वविद्यालय, राजकोट में “विकसित भारत युवा संवाद” को संबोधित किया

राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…

5 घंटे ago

NHAI ने तेलंगाना में NH-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार लेन वाली सड़क बनाने के लिए अनुबंध पत्र जारी किया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राध‍िकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…

8 घंटे ago

यमन के हूती विद्रोही गुट के इस्राएल पर पहले मिसाइल हमले से पश्चिम एशिया संघर्ष तेज हुआ

पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…

8 घंटे ago