आईसीसी पुरुष टी-20 क्रिकेट विश्व कप में कल रात मेजबान अमरीका ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में सुपर ओवर में पांच रन से हरा दिया।
कल रात डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में इस बार के टी-20 विश्व कप का पहला बडा उलटफेर देखने को मिला। अमरीका और पाकिस्तान के बीच मुकाबला टाई पर समाप्त होने के बाद, अमरीका ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की।
पहले क्षेत्ररक्षण करते हुए, अमरीका ने पाकिस्तान को 159 रनों पर रोक दिया। इस के बाद बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर स्कोर बराबर कर लिया। फिर हुए सुपर ओवर में अमरीका ने 1 विकेट पर 18 रन बनाए। जिसके जबाव में पाकिस्तान एक विकेट पर 13 रन ही बना सका।
कल दूसरे मैच में बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में स्कॉटलैंड ने नामीबिया को पांच विकेट से हरा दिया। स्कॉटलैंड ने 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट पर 9 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। आज शाम न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में कनाडा का मुकाबला आयरलैंड से होगा।
आज विश्व तपेदिक दिवस है। इसका उद्देश्य तपेदिक के विनाशकारी स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक परिणामों…
भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आज पहली राष्ट्रीय इंडोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू होगी। इसके साथ…
दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया में उड़ान भरने के कुछ समय बाद एक सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो…
निर्वाचन आयोग ने कल रात पश्चिम बंगाल में एस.आई.आर. के बारे में न्यायालय के निर्णय…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से टेलीफोन…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत का लक्ष्य 2047 तक अपनी…