भारत ने आईसीसी टी20 विश्वकप के ग्रुप ए मैच में बुधवार को यहां अमेरिका को सात विकेट से हराकर सुपर आठ में अपनी जगह पक्की कर ली। अमेरिका को आठ विकेट पर 110 रन पर रोकने के बाद भारत ने 18.2 ओवर में तीन विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 50 और शिवम दुबे ने नाबाद 31 रन का योगदान दिया।अमेरिका के लिए सौरव नेत्रवलकर ने दो विकेट चटकाये।
भारत के लिए मैन ऑफ द मैच अर्शदीप सिंह ने नौ रन देकर चार विकेट लिये। सूर्यकुमार यादव (नाबाद 50) और शिवम दुबे (नाबाद 31) ने चौथे विकेट के लिए 65 गेंद में 67 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को जीत दिलायी। रोहित ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘हम जानते थे कि इतना रन बनाना मुश्किल होगा। इसे हासिल करने का श्रेय हमें जाता है। सूर्यकुमार और दुबे ने आखिर में अच्छा प्रदर्शन किया।’’ रोहित ने मैच में कड़ी टक्कर देने के लिए अमेरिका के खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए, ‘‘अमेरिका में कई खिलाड़ी के साथ हम खेल चुके हैं। उनके क्रिकेट की विकास को देखकर मैं खुश हूं, हमने उन्हें एमएलसी में खेलते हुए देखा है। वे कड़ी मेहनत करने वाले खिलाड़ी है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर अपनी पहचान बना रहे हैं।’’
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में असम सरकार के विभिन्न विकास कार्यों…
निर्वाचन आयोग ने आज असम, केरल, पुद्दुचेरी और तमिलनाडु में एक चरण में विधानसभा चुनाव…
मौसम विभाग ने दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में कल तक…
ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात – UAE पर आरोप लगाया है कि उसने अपने क्षेत्र…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पाइप वाली प्राकृतिक गैस- पीएनजी और द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए फास्टैग वार्षिक पास की लागू…